Donald Trump ने ट्रांसजेंडर एथलीटों की भागीदारी पर बैन वाले आदेश पर साइन किए

0
71
Donald Trump
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांसजेंडर एथलीटों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश पर दस्तखत किए

American President On Transgender, (आज समाज), वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिका में ट्रांसजेंडर एथलीटों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इसके तहत ट्रांसजेंडर एथलीटों को, लड़कियों व महिलाओं के खेलों में भाग लेने से तब तक रोका जाएगा, जब तक उन्हें जन्म के समय महिला न माना जाए।

केवल महिलाओं के लिए होंगे अब महिलाओं के खेल

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने संबोधन में कहा कि अब से, अमेरिका में महिलाओं के खेल केवल महिलाओं के लिए होंगे। राष्टÑपति ने कहा कि निर्देश का पालन करने में विफल रहने वाले हाई स्कूल व कॉलेजों की संघीय निधि रोकी जाएगी।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में ट्रंप के हवाले से ‘पुरुषों को महिलाओं के खेलों से दूर रखना’ शीर्षक वाले एक कार्यकारी आदेश में कहा गया है कि हाल के वर्षों में, कई शैक्षणिक संस्थानों व एथलेटिक संघों ने पुरुषों को महिलाओं के खेलों में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी है।

सार्थक पहुंच से वंचित करती है जैविक सत्यों की अनदेखी

व्हाइट हाउस के बयान में यह भी कहा गया कि दो लिंगों के बीच मौलिक जैविक सत्यों की अनदेखी महिलाओं व लड़कियों को शैक्षिक सुविधाओं तक सार्थक पहुंच से वंचित करती है। यह महिलाओं और लड़कियों के लिए अपमानजनक, अनुचित और खतरनाक है। साथ ही यह महिलाओं और लड़कियों को प्रतिस्पर्धी खेलों में भाग लेने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के समान अवसर से वंचित करता है।

समान अवसर से नहीं कर सकते वंचित

बयान में यह भी कहा गया है कि 1972 के शिक्षा संशोधन अधिनियम (शीर्षक) शीर्षक के तहत, संघीय निधि प्राप्त करने वाले शैक्षणिक संस्थान महिलाओं को खेलों में भाग लेने के समान अवसर से वंचित नहीं कर सकते।
इसलिए, यह संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति है कि उन शैक्षिक कार्यक्रमों से सभी निधियों को वापस ले लिया जाए जो महिलाओं और लड़कियों को निष्पक्ष एथलेटिक अवसरों से वंचित करते हैं।

महिलाओं के खेलों में पुरुषों की प्रतिस्पर्धी भागीदारी अनुचित

संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति यह भी होगी कि सुरक्षा, निष्पक्षता, गरिमा और सच्चाई के मामले में महिलाओं के खेलों में पुरुषों की प्रतिस्पर्धी भागीदारी का व्यापक रूप से विरोध किया जाए। यह नया आदेश टंम्प द्वारा 20 जनवरी को हस्ताक्षरित एक आदेश के बाद आया है, जिसमें संघीय सरकार को लिंग को केवल पुरुष या महिला के रूप में परिभाषित करने और इसे प्रतिबिंबित करने के लिए संघीय नीतियों और सरकार द्वारा जारी आईडी को बदलने का आदेश दिया गया था।

ये भी पढ़ें : Budget Session 2025: संसद के दोनों सदनों में आज केंद्रीय बजट पर होगी चर्चा