Haryana News : हरियाणा में एक रुपए में की डॉक्टर दंपती ने शादी

0
142
Haryana News : हरियाणा में एक रुपए में की डॉक्टर दंपती ने शादी
Haryana News : हरियाणा में एक रुपए में की डॉक्टर दंपती ने शादी

दुल्हन पीउचडी तो दूल्हा न्यूरोलॉजिस्ट
Haryana News (आज समाज) चरखी-दादरी: हरियाणा के चरखी-दादरी में कुछ दिन पहले हुई एक शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी बिना दान-दहेज के हुई। दूल्हे ने शगुन के तौर पर मात्र एक रुपया लिया। बिना दान-दहेज के हुई इस शादी की का किस्सा हर किसी की जुबान पर है। चारों और लड़का पक्ष की ओर से की गई इस पहल की प्रशंसा कर रहे है। दूल्हा न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर है। वहीं दुल्हन पीएचडी कर चुकी है।

लड़की के पिता ने कहा था आर्थिक रूप से अरूण और संतोष की जोड़ी नहीं मिलती

चरखी दादरी के रहने वाले डॉ. रमेश रोहिल्ला ने बताया कि वह कृषि विभाग से एसडीओ के पद से रिटायर्ड हैं। वह अपने बेटे डॉ. अरूण रोहिल्ला के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। अरूण पेशे से न्यूरोलॉजिस्ट हैं और दादरी के एक नामी अस्पताल में काम कर रहे हैं। इसी दौरान परिचित से पता चला कि भिवानी में किसान की बेटी संतोष है। जिसने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रखी है।

उन्होंने रिश्तेदार के जरिए संतोष के पिता से बातचीत की। संतोष के पिता किसान हैं। उनकी 3 बेटियां और 2 बेटे हैं। जब उन्हें हमारे बारे में पता चला तो उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से अरूण और संतोष की जोड़ी नहीं मिलती। ये रिश्ता नहीं हो सकता।

7 फरवरी को हुई थी शादी

इस पर वे भिवानी के गांव झुप्पा कलां में जाकर दुल्हन के पिता से मिले। उन्हें कहा कि हमें कोई दहेज नहीं चाहिए। हमें बस बच्चों की जोड़ी मिलानी है। इसके बाद दुल्हन के पिता रिश्ते के लिए राजी हुए। फिर दोनों का रिश्ता पक्का कर 7 फरवरी को शादी कर दी गई। इस दौरान कोई रुपया नहीं लिया गया।

डॉ. रोहिल्ला ने बताया कि अरूण से पहले उन्होंने बड़े बेटे की भी बिना दहेज शादी की थी। बड़े बेटे नवदीप ने 2020 में पानीपत की अंजलि से लव मैरिज की थी। उस समय भी दुल्हन के परिवार से कुछ नहीं लिया। अब नवदीप और अंजलि यूएसए में रहते हैं।

ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : भारत टेक्स दिखा रहा विकसित भारत की झलक : पीएम