Himachal News : वन निगम का डीएम 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
83
वन निगम का डीएम 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
वन निगम का डीएम 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Himachal News (आज समाज) नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय नाहन में विजिलेंस ने आज हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के डिवीजनल मैनेजर को ₹50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक राज्य वन निगम के नाहन मुख्यालय स्थित डिविजनल मैनेजर अश्विनी कुमार ने वन निगम के एक ठेकेदार से करीब सवा लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। बताते हैं कि डिविजनल मैनेजर अश्वनी कुमार ने वन निगम के ठेकेदार की 67 लाख रुपए के बकाया बिलों को पास करने की एवज में दो प्रतिशत की कमीशन की डिमांड की थी जो करीब 1.34 लाख के आसपास बनती है।

ठेकेदार और डिवीजन मैनेजर के बीच हुए करार के मुताबिक 134000 में से पहली किस्त ₹50000 की ठेकेदार द्वारा शुक्रवार को देना तय हुआ था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( विजिलेंस ) को दी। ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और शुक्रवार को डिविजनल मैनेजर की मांग के अनुसार उसे ₹50000 की पहली किस्त देना तय हुआ , जिसके चलते ठेकेदार वन निगम के कार्यालय पहुंचा इसी दौरान विजिलेंस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

जैसे ही डिवीजन मैनेजर को ठेकेदार ने ₹50000 दिए वैसे ही विजिलेंस की टीम ने दस्तक दे दी और वन निगम के डिवीजन मैनेजर अश्वनी कुमार को ₹50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।