जिला में 2 से 4 दिसंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय गीता महोत्सव

0
237
District level Gita Mahotsav will be celebrated in the district from 2 to 4 December

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

  • सभी नागरिकों की भागीदारी होगी : उपायुक्त
  • स्कूल-कालेजों में भी श्रीमदभगवत गीता पर आधारित रचनात्मक गतिविधियों का होगा आयोजन

जिला महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय गीता महोत्सव धूमधाम से सभागार में मनाया जाएगा। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत जिला में आगामी 2 से 4 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन होगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का विधिवत शुभारंभ 19 नवंबर से कुरूक्षेत्र में होगा जोकि छह दिसंबर तक चलेगा।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम

यह जानकारी उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने वीरवार को कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विजय दहिया तथा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डा. अमित कुमार अग्रवाल के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस के बाद दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व अन्य स्वयंसेवी संगठनों को भी जोड़ा जाए। इसमें सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस आयोजन में विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी के साथ-साथ स्कूल-कालेजों में भी श्रीमदभगवत गीता पर आधारित रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन होगा ताकि इस महोत्सव का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

प्रतिभागियों को भी अंतिम दिन सम्मानित किया जाएगा

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय गीता महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। आखरी दिन नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक टीमें अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भी अंतिम दिन सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले दो दिन सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए जल्द ही विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। अलग-अलग कमेटी गठित करके जिम्मेदारी भी तय की जाएंगे।

ये भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का 25 देशों के लोग कर बेसब्री के साथ इंतजार

Connect With Us: Twitter Facebook