District Judiciary National Conference: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम को आज करेंगी संबोधित

0
274
District Judiciary National Conference राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी कार्यक्रम को आज करेंगी संबोधित
District Judiciary National Conference : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी कार्यक्रम को आज करेंगी संबोधित

Droupadi Murmu  To Address DJNC, (आज समाज), नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आज दिल्ली स्थित भारत मंडपम में कल से चल रहे जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगी। 31 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर   कार्यक्रम को सम्बोधित भी किया था। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भी सम्मेलन को संबोधित किया था। सम्मेलन में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिला न्यायपालिका के 800 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के ध्वज और प्रतीक चिह्न का अनावरण भी करेंगी मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू सम्मेलन को संबोधित करने के अलावा सुप्रीम कोर्ट के ध्वज और प्रतीक चिह्न का अनावरण भी करेंगी। पीएम मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कल महिलाओं खिलाफ अपराध और बच्चों की सुरक्षा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में जितनी तेजी से न्याय मिलेगा, उतनी जल्दी आधी आबादी को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

पिछले एक दशक में कई स्तर पर काम हुए : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा, न्याय में देरी को खत्म करने के लिए पिछले एक दशक में कई स्तर पर काम हुए हैं। देश ने न्यायिक संरचना के विकास के लिए बीते 10 साल में लगभग 8000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। पिछले 25 साल में जितनी राशि न्यायिक संरचना पर खर्च की गई, उसका 75 प्रतिशत पिछले 10 वर्षों में ही हुआ है।

जिला अदालतें न्यायपालिका की रीढ़ : सीजेआई

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सम्मेलन के पहले दिन कहा, जिला अदालतें कानून के शासन का अहम घटक व न्यायपालिका की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा, जिला अदालतों को अधीनस्थ कहना बंद करना जरूरी है। सीजेआई ने कहा, न्याय की तलाश में जिला न्यायपालिका नागरिक के लिए पहला संपर्क बिंदु है। उन्होंने कहा, आजादी के 75 साल बाद, अब समय आ गया है कि हम ब्रिटिश काल के एक और अवशेष-अधीनता की औपनिवेशिक मानसिकता को दफना दें।