कुष्ठ आश्रम में खाद्य सामग्री की वितरित

0
348
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। विश्व मानव रूहानी केन्द्र पानीपत द्वारा गांव सौदापुर स्थित कुष्ठ आश्रम में आट्टा, चावल, सरसों के तेल सहित मसालों की आपूर्ति की। ताकि वहां रह रहे कुष्ठ रोगियों को भोजन आदि की समस्या ना हो। विश्व मानव रूहानी केन्द्र द्वारा समय-समय पर सामाजिक, आध्यात्मिक व परोपकारी आयोजन किए जाते हैं। सचिव ईश्वरदास सघु ने बताया कि संत बलजीत सिंह द्वारा सिखाए गए नैतिक जीवन, आध्यात्मिकता पर और जनकल्याण पर आधारित कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित कराए जाते हैं। कोविड संक्रमण काल के दौरान भी संस्था द्वारा सहयोग किया गया था। भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक आयोजन विश्व मानव रूहानी केन्द्र करता रहेगा।

ये भी पढ़ें : आज रोहतक में पूरे हरियाणा से आए बेरोजगार युवाओं की एक बैठक हुई, जिसमें ‘बेरोजगारी के खिलाफ मोर्चा’ का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें :  4 लोगों की हुई सड़क हादसे में मौत

ये भी पढ़ें : CM ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के पुरषोत्तमपुरा बाग से सांसद खेल स्पर्धा की मैराथन को दिखाई हरी झंडी 

Connect With Us : Twitter Facebook