Bathinda News : कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, पिता-पुत्र की हत्या

0
92
कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, पिता-पुत्र की हत्या
कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, पिता-पुत्र की हत्या

Bathinda News (आज समाज), बठिंडा : जिला बठिंडा के गांव जीवन सिंह वाला में कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान मनिंद्र सिंह व उसके पुत्र अमरीक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस झगड़े में एक महिला भी घायल हुई है। जिसका उपचार सिविल अस्पताल बठिंडा में चल रहा है। घायल महिला के बयान पर मुख्य आरोपी एकम सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी इंदर सिंह समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अमनीत कोंडल ने इसकी पुष्टि कर दी है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार गांव जीवन सिंह वाला के रहने वाले मनिंद्र सिंह और अमरीक सिंह ने एक पालतू कुत्ते को खरीदा था। उसी कुत्ते को गांव का एकम सिंह भी खरीदना चाहता था। इसी को लेकर उनमें विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद एकम सिंह अपने अन्य साथियों के साथ तेजधार हथियार लेकर अमरीक और मंदिर के घर पहुंच गया। जहां पर उन्होंने दोनों पिता-पुत्र के साथ मारपीट की और फिर दोनों की हत्या कर दी। एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहीं दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भिजवा दिया गया।