Discussion On The Budget Of 2024-2025 : आईबी कॉलेज में 2024-2025 के बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन 

0
209
Discussion On The Budget Of 2024-2025
Aaj Samaj (आज समाज),Discussion On The Budget Of 2024-2025,पानीपत : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान विभाग, अर्थशास्त्र विभाग व विपणन प्रबंधन विभाग द्वारा 2024 -2025 के बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो हिमांशी थीं। उन्होंने बताया कि बजट आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह देश की आर्थिक स्थिति को निर्धारित करने में मदद करता है। बजट के माध्यम से सरकार आर्थिक नीतियों, राजकीय व्यय और राजकोष का प्रबंधन करती है, जिससे समृद्धि और सामाजिक न्याय की स्थिति में सुधार होता है। बजट के माध्यम से संबंधित विभागों को आर्थिक समर्थन मिलता है, जो निवेश, रोजगार और विकास को बढ़ावा देने में सहायक होता है। आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अजय कुमार गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय बजट महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सरकार की आर्थिक योजनाओं को निर्धारित करने में मदद करता है और विभिन्न क्षेत्रों में सुधार का मार्ग प्रशस्त करता है।

राष्ट्रीय बजट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण

यह एक माध्यम है जिससे राष्ट्र के विकास और समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाया जाता है। राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ॰ किरण मदान ने कहा कि राष्ट्रीय बजट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उन्हें देश की आर्थिक स्थिति और योजनाओं की समझ में मदद करता है। इससे विद्यार्थी जागरूक होते हैं और सामाजिक-आर्थिक समस्याओं को समझने में सक्षम होते हैं। बजट के माध्यम से छात्रों की अर्थशास्त्र और राजनीति के क्षेत्र में रुचि बढ़ती है, जो उनके विकास में मदद करती है। विपणन प्रबंधन की विभागाध्यक्षा डॉ॰ पूनम मदान ने कहा कि राष्ट्रीय बजट विपणन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह सही से वित्तीय संसाधन निर्दिष्ट करने में मदद करता है, जिससे विपणन कार्यों को समर्थन करने और विस्तारित करने के लिए उपयुक्त धन उपलब्ध होता है, जिससे निर्धारित बजट के अनुसार योजनाएं बनाई जाती हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो ख़ुशबू, प्रो राहुल, प्रो विकास, प्रो मोहित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।