Amritsar News : अटारी-वाघा बॉर्डर पर डीआईजी चंदेल ने तिरंगा फहराया

0
108
अटारी-वाघा बॉर्डर पर डीआईजी चंदेल ने तिरंगा फहराया
अटारी-वाघा बॉर्डर पर डीआईजी चंदेल ने तिरंगा फहराया

Amritsar News (आज समाज) अमृतसर। देश भर में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। सभी राज्यों में जिला स्तर पर स्वतंत्रता के जश्न मनाए जा रहे हैं। वहीं कई ऐसे स्थान हैं जो न केवल देश बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं जहां पर राष्ट्रीय पर्व मनाने को लेकर दुनिया भर के लोगों की नजर रही है।

ऐसा ही स्थान है भारत और पाकिस्तान के बीच अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर। हर साल की तरह यहां भी आज सुबह स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए तिरंगा फहराया गया। यहां पर बीएसएफ अमृतसर सेक्टर के डीआईजी एसएस चंदेल ने तिरंगा फहराया। डीआईजी एसएस चंदेल ने 78वें आजादी दिवस पर देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। बॉर्डर पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने कहा कि जैसे हमारा देश उन्नति और तरक्की कर रहा है, उसी तरह भविष्य में भी नई बुलंदियों और ऊंचाइयों को हासिल करने की कामना करते हैं। सभी लोग देश की उन्नति व तरक्की के लिए मेहनत कर रहे हैं व प्रतिबद्ध हैं।

सीएम मान ने जालंधर में फहराया तिरंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए जालंधर में राष्टीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 13 प्रमुख शख्सियतों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।