Diet tips in rainy season: मानसून में इन चीजों का का सेवन रखेगा आपको स्वस्थ्य

0
62
DIET

Diet tips in rainy season: मानसून के दिनों में बार बार होने वाली झमाझम बारिश से स्वास्थ्य पर कई प्रभाव दिखने लगते हैं। ऐसे में पाचनतंत्र को मज़बूत बनाने के लिए आहार में हेल्दी खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है। जानते हैं आंत के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कौन से फूड हैं फायदेमंद।

प्रोबायोटिक्स का करें सेवन

आहार में प्रोबायोटिक्स को शामिल करने से गुड गट बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे डाइजेशन बूस्ट होता है। साथ ही दिनों दिन बढ़ने वाली ब्लोटिंग, अपच और पेट दर्द की समस्या हल होजाती है। प्रोबोयोटिक्स से इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है और बॉवल मूवमेंट भी नियमित होने लगती है। साथ ही इंफ्लामेशन की समस्या से मुक्ति मिलती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

आहार में सब्जियों को शामिल करने से शरीर को विटामिन, मिनरल और प्रीबायोटिक्स की प्राप्ति होती है। इससे पाचनतंत्र मज़बूत बनता है और उनर्जी का प्रवाह उचित बना रहता है। ताज़ी सब्जियों कासेवन करने से हेल्दी वेट मेंटेन करने में मदद मिलती है और मोटापे की समस्या भी हल हो जाती है। इसके लिए आहार में, पालक, पुदीना, मेथी और साग को शामिल करें।

फाइबर रिच आहार लें

हेल्दी बैक्टीरिया प्रोड्यूस करने और कब्ज से राहत पाने के लिए फाइबर युक्त फूड को मील में अवश्य शामिल करें। सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल फाइबर आंत के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। इससे डाइजेस्टिव समस्याएं हल हो जाती हैं और ब्लोटिंग से राहत मिलने लगती है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आहार में साबुत अनाज, सब्जियां, फल और ब्राउन राइज़ शामिल करने चाहिए।

अदरक का सेवन करें

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार अदरक से गट माइक्रोब्योम में वृद्धि होती है और गट हेल्थ इंप्रूव होने लगती है। इससे इंटेस्टाइन को फायदा मिलता है और इन्फ्लामेशन दूर होने लगती है।अदरक को आहार में शामिल करने से इंटेस्टाइनल वॉर्म की समस्या भी हल हो जाती है। इसे चाय में मिलाकर, सूप में एड करके या शहद के साथ अदरक के रस का सेवन किया जा सकता है।

सोयाबीन का सेवन

सोयाबीन एक प्लांट बेस्ड आहार है। इसके सेवन से मेटाबॉलिक हेल्थ बूस्ट होती है और शरीर को उच्च पोषण की प्राप्ति होती है। इसे खाने से गट क्लीनिंग में मदद मिलती है और फैट डिपोज़िट जमा होने का खतरा भी कम होने लगता है। अमीनो एसिड, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर सेया बीन्स से बार बार भूख लगने की समस्या से भी बचा जा सकता है।