Hisar News: डायल 112 के इंचार्ज ने किया सुसाइड

0
11
डायल 112 के इंचार्ज ने किया सुसाइड
Hisar News: डायल 112 के इंचार्ज ने किया सुसाइड

खुद की सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली

भाई बोला- राज सिंह की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसकी जांच की जानी चाहिए
Hisar News (आज समाज) हिसार: डायल 112 पर बतौर इंचार्ज तैनात हरियाणा पुलिस के जवान ने मंगलवार अलसुबह खुद की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जवान ने अपने सिर में गोली मारी जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार एएसआई राजसिंह गांव उमरा में किराए के मकान में रहता था। वह डायल 112 पर बतौर इंचार्ज तैनात था।

मकान मालिक कुलदीप ने बताया कि राजसिंह मकान की उपरी मंजिल पर रहता था। सुबह करीब 6 बजे उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उपर जाकर देख तो कुर्सी पर बैठे राजसिंह ने खुद को गोली मार ली थी। घटना की सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। राजसिंह हिसार जिले के हांसी पुलिस स्टेशन में तैनात था।

एक सप्ताह से बहकी-बहकी बातें कर रहा था राजसिंह

राज सिंह की मौत की सूचना के बाद परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे हैं। यहां उनके बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। राज सिंह के साथ तैनात पुलिसकर्मियों का कहना है कि राज सिंह एक सप्ताह से बहकी-बहकी बातें कर रहा था। वह कहता था कि मेरी आंख फड़क रही है, कुछ अनहोनी होने वाली है। हम उसे दिलासा देते थे कि ऐसा कुछ नहीं होता। अस्पताल में पहुंचे राज सिंह के भाई ने बताया कि वह सुलझा हुआ इंसान था। वह सुसाइड नहीं कर सकता। राज सिंह की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इसकी जांच की जानी चाहिए। उसको घर से भी कोई परेशानी नहीं थी। उसके 2 बच्चे हैं। बेटा रवि 25 साल का है और एक बड़ी बेटी है।

यह भी पढ़ें : PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस रवाना