Diabetes and Exercise : शुगर को कंट्रोल करेंगी ये एक्सरसाइज

0
164
Diabetes and Exercise

Diabetes and Exercise : डायबिटीज एक बीमारी है ज‍िसमें व्यक्ति के शरीर में ब्लड शुगर (ग्लूकोज) का स्तर सामान्य से ज्‍यादा हो जाता है। ब्लड शुगर शरीर की एनर्जी का मुख्य स्रोत है। इंसुलिन नाम का हार्मोन इसे शरीर की कोशिकाओं में प्रवेश करने में मदद करता है। डायबिटीज तब होती है जब शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता, या इसका सही इस्‍तेमाल नहीं कर पाता। डायब‍िटिक मरीजों की अहम च‍िंता होती है क‍ि वे अपना ब्‍लड शुगर लेवल कैसे कंट्रोल करें। इस लेख में हम आपको 3 ऐसी एक्‍सरसाइज ज‍िसे करने से ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल क‍िया जा सकता है।

एरोबिक्स एक्सरसाइज के फायदे अनग‍िनत हैं। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए एरोबिक्स एक्सरसाइज बहुत लाभदायक होती है। एरोबिक्स एक्सरसाइज शरीर की कोशिकाओं को इंसुलिन के प्रति अधिक सेंस‍िट‍िव बनाती हैं। इससे कोशिकाएं ब्लड शुगर को अधिक प्रभावी ढंग से एब्‍सॉर्ब कर सकती हैं, जिससे रक्त में शुगर की मात्रा कम होती है। हम आपको डायब‍िट‍िक मरीजों के ल‍िए 3 फायदेमंद एरोब‍िक्‍स एक्‍सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं-

1. डायब‍िटीज में एरोबिक्स डांस के फायदे-

एरोबिक रिदम से क‍िए गए डांस को एरोब‍िक्‍स डांस कहते हैं। एरोबिक्स डांस एक मजेदार और प्रभावी वर्कआउट है जो कार्डियोवेस्कुलर फिटनेस को सुधारने में मदद करता है। एरोब‍िक्‍स डांस को सीखने के ल‍िए किसी भी एरोब‍िक्‍स डांस व‍ीड‍ियो को देखते हुए, आप डांस के स्‍टेप्‍स कॉपी कर सकते हैं।

फायदे: Benefits

एरोबिक्स डांस से शरीर की कोशिकाओं की इंसुलिन के प्रति सेंस‍िट‍िव‍िटी बढ़ती है, जिससे ब्लड शुगर को बेहतर ढंग से कंट्रोल किया जा सकता है।
डांस करते समय शरीर में शुगर को ऊर्जा के रूप में इस्‍तेमाल किया जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कम होता है।

नियमित एरोबिक्स डांस कैलोरी बर्न करता है और वजन कम करने में मदद करता है, जो डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकता है।

2. डायब‍िटीज में साइक‍िल चलाने के फायदे

स्‍टेप्‍स: Steps

अपनी क्षमता अनुसार सड़क पर साइकिल चलाएं।
आराम से बैठें और पैडल मारना शुरू करें।
धीरे-धीरे गति बढ़ाएं और 30 मिनट तक साइकिल चलाने का लक्ष्य रखें।

फायदे: Benefits

साइक‍िल चलाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है और पैरों की मांसपेशियों की शक्ति बढ़ती है।
यह हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है और कैलोरीज बर्न करने में मदद करता है।
जोड़ों पर दबाव कम पड़ता है, जिससे यह वयस्‍कों के ल‍िए एक सुरक्षित एक्सरसाइज है।
इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने से न केवल ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होगा, बल्कि दिल की सेहत भी बेहतर होगी और वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।

3. डायब‍िटीज में जॉगिंग के फायदे

स्टेप्स: Steps

वॉकिंग की तरह शुरुआत करें, लेकिन धीरे-धीरे जॉगिंग की गति बढ़ाएं।
शरीर को स्थिर रखते हुए हल्की दौड़ लगाएं।

फायदे: Benefits

जॉगिंग से ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
यह व्‍यायाम वजन को कंट्रोल करने और ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।
यह दिल और फेफड़ों की मजबूती को बढ़ाता है।
उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।