Dhoni will bring the story of Paramveer Chakra winners: धोनी लाएंगे परमवीर चक्र विजेताओं की कहानी

0
248

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब सिनेमा जगत में हाथ आजमाने की तैयारी में हैं। धोनी बतौर एक्टर नहीं, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर इस इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। फिलहाल, एमएस धोनी क्रिकेट से दूर हैं और अपने अन्य कामों में व्यस्त हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि वे टीवी की दुनिया में अपना एक शो लेकर आ रहे हैं, जो अगले साल टीवी पर दस्तक दे सकता है। वह अपनी कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड तले एक फाइनाइट शो लाने की तैयारी में हैं। इस शो को वह सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के प्रोडक्शन हाउस स्टूडियो नेक्स्ट के साथ मिलकर बनाएंगे। स्टूडियो नेक्स्ट ही इस बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 11 का सहनिर्माता था। बताया जाता है कि धोनी का शो परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेताओं की कहानी से प्रेरित होगा। शो का प्रसारण अगले साल किया जाएगा।