Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को मिलेगा धाम का दर्जा

0
110
Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को मिलेगा धाम का दर्जा
Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को मिलेगा धाम का दर्जा

सीएम नायब सैनी ने किया ऐलान
नए विक्रमी संवत की संध्या पर सीएम ने ब्रह्मसरोवर पर की आरती
Kurukshetra (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को कुरुक्षेत्र धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। सीएम ने यह ऐलान गत दिवस नए विक्रमी संवत की संध्या पर कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में किया। इस दौरान सीएम ने ब्रह्मसरोवर की आरती भी की। पत्रकारों से बातचीत में सीएम नायब सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र को कुरुक्षेत्र धाम का दर्जा बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन इस विषय पर पहले किसी ने विचार नहीं किया।

अब संत-महात्माओं और स्वामी ज्ञानानंद के आग्रह पर सरकार इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगी। हरियाणा सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थाओं ने कुरुक्षेत्र को धाम का दर्जा देने की घोषणा पर सीएम नायब सैनी का आभार व्यक्त किया।

गीता में जीवन की हर समस्या का समाधान

सीएम ने कहा कि कुरुक्षेत्र को लैंड आॅफ गीता कहा जाता है। कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गीता का प्राकट्य हुआ है। गीता में जीवन की हर समस्या का समाधान है। विश्व में गीता के कारण कुरुक्षेत्र की पहचान है, जो हमारे लिए गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें : हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के समर्थन में आए बब्बू मान

ये भी पढ़ें : हरियाणा में कल से महंगी हो सकती है बिजली