Amalaki Ekadashi, आज समाज डेस्क: सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। इसी तरह आज आमलकी एकादशी है और यह भगवान विष्णु को समर्पित है। हिन्दू धर्म में आमलकी एकादशी हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 9 मार्च (आज) सुबह 7:45 मिनट पर शुरू हुई है और 10 मार्च यानी सोमवार सुबह 7:44 मिनट पर संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें : Chaitra Navratri: इस बार मार्च की इस तारीख से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रे

आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। इस तरह उदया तिथि के मुताबिक इस बार आमलकी एकादशी का व्रत 10 मार्च को रखा जाएगा। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि आमलकी एकादशी का व्रत करने से भक्त पर भगवान विष्णु की अपार कृपा होती है।

पितृ दोष निवारण के लिए व्रत बहुत शुभ

पितृ दोष निवारण के लिए भी यह व्रत बहुत शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है, इसलिए इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्त पर उनकी विशेष कृपा होती है।

आमलकी एकादशी का व्रत करने से मोक्ष मिलता है और साथ ही भक्त को सभी पापों से छुटकारा मिलता है। इस दिन दान-पुण्य करने से कई जन्मों के पाप दूर हो जाते हैं। पंचांग में बताया गया है कि आमलकी एकादशी तिथि 9 मार्च सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 10 मार्च को सुबह 7: 44 मिनट पर समाप्त होगी।

आमलकी एकादशी पूजा विधि

  • आमलकी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • आंवले के पेड़ की पूजा करें और उसे जल, फूल, फल और मिठाई अर्पित करें।
  • गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें।
  • दिन भर उपवास रखें और शाम को भगवान विष्णु को भोग लगाकर व्रत खोलें।
  • घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • भगवान विष्णु की आरती करें और उनसे अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना करेें।

इन मंत्रों का करें जाप, कृपा बरसाएंगे भगवान विष्णु

विष्णु गायत्री मंत्र

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।ह्व इस मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

विष्णु बीज मंत्र

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।ह्व इस मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सफलता मिलती है।

विष्णु मंत्र

ॐ विष्णवे नम:। इस मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु की शक्ति प्राप्त होती है और सभी कष्ट दूर होते हैें।

यह भी पढ़ें : Raviwar Ke Upay: रविवार को सूर्य भगवान की पूजा करना होता है अत्यंत फलदायी