Dhanashree Verma New Song: धनश्री वर्मा का नया गाना ‘देखा जी देखा मैंने’ तेजी से हो रहा वायरल

0
103
Dhanashree Verma New Song: धनश्री वर्मा का नया गाना 'देखा जी देखा मैंने' तेजी से हो रहा वायरल

आज समाज, नई दिल्ली: Dhanashree Verma New Song: भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का निजी रिश्ता टूट चूका है। इसी बीच धनश्री वर्मा ने अपना नया गाना रिलीज किया है। यह गाना एक प्रेम कहानी में मिले धोखे पर आधारित है। गाने में धनश्री वर्मा ने शानदार एक्टिंग भी की है। इस गाने को ज्योति नूरन ने गाया है।

इस गाने को सुनकर इंटरनेट यूजर्स युजवेंद्र चहल को याद कर रहे हैं। धनश्री वर्मा का गाना ‘देखा जी मैंने देखा’ तलाक वाले दिन रिलीज हुआ था। रिलीज के बाद से ही धनश्री वर्मा का यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।इस गाने को हाल ही में टी-सीरीज ने रिलीज किया है।

इसमें धनश्री वर्मा के साथ इशाक सिंह को देखा जा सकता है। गाने में अपनी असल जिंदगी में उतार-चढ़ाव का सामना कर रही धनश्री को प्यार में धोखा खाते हुए दिखाया गया है। गाने में दिखाया गया है कि शक और नफरत ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है।

धनश्री को प्यार में धोखा मिला

3 मिनट 48 सेकंड के इस गाने को यूट्यूब पर महज 4 घंटे में 165,923 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने की शुरुआत में धनश्री वर्मा और इश्वाक एक दूसरे पर प्यार लुटाते और साथ में जश्न मनाते नजर आते हैं। लेकिन बाद में सबकुछ बदलता नजर आता है।

धनश्री को प्यार में धोखा मिला है। गाने के बोल हैं, ‘देखा जी देखा मैंने दिल का रोना देखा…गैरों के बिस्तर पर अपनों का सोना देखा।’ ध्रुवल पटेल और जिगर मुलानी ने गाने को डायरेक्ट किया है। जानी ने इसके बोल लिखे हैं। म्यूजिक बनी ने दिया है। गाने की शुरुआत एक बेहतरीन रिलेशनशिप से होती है। इसके बाद विश्वासघात और नफरत की एक अलग कहानी देखने को मिलती है।

कब हुई चहल-धनश्री की शादी?

धनश्री वर्मा ने बतौर डांसर अपनी पहचान बनाई है। लॉकडाउन के दौरान वह युजवेंद्र चहल के करीब आईं। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2020 में शादी कर ली। हालाँकि, अब दोनों आधिकारिक तौर पर तलाक ले रहे हैं।