Dhammika Niroshan Shot Dead: श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 कप्तान की गोली मारकर हत्या

0
441
Dhammika Niroshan Shot Dead: श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 कप्तान की गोली मारकर हत्या
Dhammika Niroshan Shot Dead: श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 कप्तान की गोली मारकर हत्या

Former Sri Lankan Captain Dhammika Niroshan, (आज समाज), कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 कप्तान धम्मिका निरोशन की हत्या कर दी गई है। उन्हें घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने आज गोली मारी। श्रीलंका पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2001-2004 के बीच निरोशन ने गॉल क्रिकेट क्लब के लिए 12 प्रथम श्रेणी और आठ लिस्ट ए मैचों में भाग लिया था। इनमें उन्होंने 300 से अधिक रन बनाए और 19 विकेट हासिल किए।

2004 में सभी प्रारूपों से लिया था संन्यास

धम्मिका निरोशन ने वर्ष 2004 में खेल के सभी प्रारूपों से समय से पहले संन्यास ले लिया था। उन्होंने वर्ष 2002 में कप्तानी संभालने से पहले 2000 में अंडर-19 में पदार्पण किया था। इसके बाद दिसंबर-2004 में, अपना अंतिम मैच खेलने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

स्टार श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ खेल चुके थे धम्मिका

धम्मिका निरोशन ने भले ही श्रीलंका की सीनियर टीम में पदार्पण नहीं किया, पर उन्होंने अंडर-19 स्तर पर एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा और फरवीज महारूफ जैसे स्टार श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ खेला।