Panipat Urban Assembly : 06 करोड़ की लागत से शहरी विधानसभा में होंगे विकास कार्य, विधायक प्रमोद विज ने जारी कराया वर्क ऑर्डर

0
96
Panipat Urban Assembly
MLA Pramod Vij
  • हफ्ते भर में विधायक ने जारी कराए 10 करोड़ के विकास कार्य
Aaj Samaj (आज समाज),Panipat Urban Assembly,पानीपत : पानीपत शहरी विधानसभा के वार्डों में लगभग 06 करोड़ की लागत से 18 विकास कार्य कराए जाएंगे, लंबे समय से विधायक प्रमोद विज वार्ड के कार्यो को कराने हेतु प्रयासरत थे, विधायक ने कार्यो का वर्क ऑर्डर जारी करा दिया है, शीघ्र ही विकास कार्यो का निर्माण कार्य चालू किया जाएगा एवं निर्माण कार्य पूर्ण होगा। विधायक विज ने बातचीत में कहा कि शहर के विकास कार्यो हेतु निरंतर प्रयासरत हूं, शीघ्र ही सभी निर्माण कार्य पूर्ण होंगे एवं जनता की सेवा हेतु समर्पित होंगे। विधायक विज ने 4 दिन पहले 4 करोड़ के विकास कार्यो का वर्क ऑर्डर जारी कराया था।

इन विकास कार्यो का जारी कराया वर्क ऑर्डर

1. वार्ड 23 में गणेश मंदिर पार्क, शाहिद मदन लाल ढींगरा पार्क और हरि बाग कॉलोनी पार्क का जीर्णोद्धार 12 लाख की लागत से होगा।
2. वार्ड 09 मे जलनिकासी हेतु नाले का निर्माण 28 लाख 57 हजार रुपए से होगा।
3. वार्ड 26 में जलनिकासी हेतु जीटी रोड से गीता मंदिर तक पक्के नाले का निर्माण 28 लाख 83 हजार।
4. वार्ड 15 में खन्ना रोड से रवीन्द्र  टेक्सटाइल तक नाले का निर्माण 39 लाख 69 हजार से बनाया जाएगा।
5. वार्ड 10 कांशी गिरी कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण 30 लाख 78 हजार की लागत से किया जाएगा।
6. वार्ड 18 में 24 लाख 80 हजार की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
7. हाली पार्क डिस्पोजल प्लांट, ऊझा रोड डिस्पोज प्लांट के पास एवं जाटल रोड एमपीएस के पास अंडर ग्राउंड वॉटर टैंक का निर्माण 20 लाख 83 हजार से किया जाएगा।
8. जोध सचियार कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण 22 लाख 87 हजार की लागत से निर्माण होगा।
9. वार्ड 20 में निकीतासा जनरल स्टोर से अग्रवाल मेडिकल तक वाली सड़क का चौड़ीकरण 28 लाख 25 हजार की लागत से होगा।
10. वार्ड 09 में किला के पास स्टाफ क्वार्टर और सब्जी मार्केट में अतिरिक्त शेड का निर्माण 20 लाख 46 लाख की लागत से होगा।
11. वार्ड 08 में पक्के नाले का निर्माण सनोली रोड से कुम्हार मोहल्ला तक होगा जिसकी लागत 25 लाख 24 हजार होगी।

12.  वार्ड 19 महावीर कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी और शिव कॉलोनी में 35 लाख 18 हजार की लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
13. शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित सड़कों, नाली, फुटपाथ एवं पार्कों कि मरम्मत हेतु 1 करोड़ 8 लाख 80 हजार का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है।
14. वार्ड 20 में अनेजा पेट्रोल पंप से गुरु तेग बहादुर कॉलोनी तक वीआईपी सड़क का निर्माण 1 करोड़ 38 लाख 59 हजार की लागत से किया जाएगा।
15. वार्ड 14 में 32 लाख 63 हजार की लागत से कई विकास कार्य होंगे।

16.  डी प्लान के तहत शिवाजी स्टेडियम में 12 लाख की लागत से बॉक्सिंग रिंग का निर्माण किया जाएगा।
17. वार्ड 21 में कृष्णा पार्क में 14 लाख 32 हजार की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे।

18.  मॉडल टाउन के कृष्णा ज्वेलर्स के सामने स्थित म्युनिसिपल कॉरपोरेशन हाउस की मरम्मत 7 लाख 10 हजार की लागत से होगी।