Desert Dry Fruit: सेहत के लिए बेहद लाभकारी है मरुस्थल का मेवा कच्चा खजूर

0
159
Desert Dry Fruit सेहत के लिए बेहद लाभकारी है मरुस्थल का मेवा कच्चा खजूर
Desert Dry Fruit : सेहत के लिए बेहद लाभकारी है मरुस्थल का मेवा कच्चा खजूर

Desert Dry Fruit Raw Date, (आज समाज): सेहत के लिए मरुस्थल का मेवा यानी कच्चा खजूर काफी फायदेमंद होता है। इसे खाली पेट खाने के बहुत फायदे हैं। यह महिलाओं के लिए भी बहुत गुणकारी है। साल में इस महीने केवल यह एक से डेढ़ महीने के लिए बाजार में आता है। इन दिनों कच्चा खजूर बाजार में आ चुका है इसलिए इसका जितना फायदा उठा सकते हैं उठा लीजिए। फिर ये अगले साल ही मार्केट में नजर आएगा।

  • नॉर्मल डिलीवरी करवाने में बहुत मददगार

दिखने में कच्चा खजूर फल जितना सुंदर है गुणों में भी यह उतना ही भरपूर है। राजस्थान में कुछ जगहों पर यह फल पैदा होता है।खजूर का अभी सीजन शुरू हुआ है और वर्तमान में यह कच्चा खजूर 120 प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है। कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि कच्चे खजूर का अभी सीजन शुरू हुआ है और यह सिर्फ डेढ़ महीने तक ही चलता है। उसके बाद कच्चा खजूर देखने नहीं मिलता।

जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

खजूर के पौष्टिक तत्वों पर चिकित्सकों का कहना है कि खजूर में भरपूर मात्रा में विटामिंस पाया जाता है। कच्चा खजूर हेयरफॉल रोकने, वजन कम करने व नॉर्मल डिलीवरी करवाने में बहुत मददगार है। चिकित्सकों  के मुताबिक खजूर के इस सीजन में बहुत सी महिलाओं का सवाल रहता है कि उन्हें खजूर खाने चाहिए या नहीं।

फाइबर और आयरन का बहुत अच्छा स्रोत

उनका कहना है कि कच्चा खजूर फाइबर और आयरन का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। इससे आंतें मजबूत होती हैं और कब्ज की शिकायत नहीं होती। कच्चा खजूर खाने से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है। इससे हृदय संबंधित बीमारियों में कमी आती है।

अस्वीकरण: यह आर्टिकल केवल आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस पर अमल करने से पहले हमारी सलाह है कि आप अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। आज समाज इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।