Dera Mukhi Ram Rahim Gumsoom
आज समाज डिजिटल, सिरसा:
Dera Mukhi Ram Rahim Gumsoom : जेल से 21 दिन की फर्लो पर आए डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम पूरा दिन गुमसुम ही रहे। अपने परिवार से केवल दो बार मिले। दूसरी ओर हनीप्रीत से भी कुछ देर के लिए ही बात की। आज डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फर्लो का तीसरा दिन था। डेरा प्रमुख नामचर्चा घर की तीसरी मंजिल पर रह रहे हैं। जहां से वह सिर्फ एक बार ही नीचे उतरे। वह वह पर किसी से भी नहीं मिल रहे।
ज्यादा समय जेल में रहने के कारण मिली फर्लो

फर्लो फिक्स टाइम पीरियड के लिए मिलने वाली फ्लोटिंग हॉलिडे को फरलो कहते हैं। फर्लो कानून के मामलों में जेल में ज्यादा टाइम से कैद काट रहे कैदियों को मिलती है। करनाल के एक पुलिस अधिकारी बुधवार को गुरुग्राम नामचर्चा घर पर पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जांची। जबकि उनका परिवार पहले मंजिल पर और दूसरी मंजिल पर पुलिस तैनात है। और साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर सेवादार तैनात हैं। डेरा प्रमुख राम रहीम हनीप्रीत से भी ज्यादा देर नहीं मिले। डेरा प्रमुख राम रहीम के परिवार और हनीप्रीत की कोई बातचीत नहीं है। हनीप्रीत नामचर्चा घर से जा चुकी है।
चर्चा: चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं
कयास लगाए जा रहे हैं कि डेरा मुखी के रुतबे का इस्तेमाल पंजाब चुनावों में किया जा सकता है। इसे पहले यूपी में पहले फेज में चुनाव 10 फरवरी को हैं। नामचर्चा केंद्र में बुलाई गई बैठक को भी इसी नजरिये से देखा जा रहा है। यूपी के पश्चिमी यूपी बेल्ट में डेरा अनुयायी हैं। हालांकि इनकी संख्या ज्यादा नहीं है, लेकिन कांटे की टक्कर में डेरा प्रेमियों का वोट निर्णायक साबित हो सकता है। यूपी के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में गुलावठी नामचर्चा घर में मीटिंग हुई। इस दौरान मीटिंग में आने वालों के मोबाइल बाहर रखवाए गए। बरौली में भी मीटिंग हुई है।
21 दिन की मिली फरलो

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख साध्वी यौन शोषण मामले समेत पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में सजा काट रहा है। 2017 से डेरा प्रमुख जेल में बंद है। हालांकि इस बीच उसे एक बार अपनी बीमार मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल मिली थी। इससे पहले उसने तीन बार पैरोल के लिए आवेदन किया था, लेकिन सिरसा प्रशासन ने आवेदन रद्द कर दिया था। अब की बार पांच राज्यों के चुनाव से पहले डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली।
Dera Mukhi Ram Rahim Gumsoom
Read Also : नीलम यूनिवर्सिटी ने किया दो दिवसीय लीगल एड कैंप का आयोजन : Organized Legal Aid Camp
Read Also : आशापूर्णी समाज सुधार सभा की ओर से 155 वां राशन वितरण समारोह आयोजित : Ration Distribution Ceremony Organized