Himachal News : राज्यपाल से मिले पुलिस उप महानिरीक्षक

0
47
राज्यपाल से मिले पुलिस उप महानिरीक्षक
राज्यपाल से मिले पुलिस उप महानिरीक्षक
Himachal News (आज समाज)शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में पुलिस उप महानिरीक्षक मोहित चावला ने भेंट की और उन्हें राज्य में साइबर अपराध की स्थिति के बारे में अवगत करवाया। राज्यपाल ने प्रदेश में साइबर अपराध के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश के नागरिकों को इस संबंध में बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है और उन्हें ऐसे अपराध से सुरक्षित रहने के लिए शिक्षित व जागरूक किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच करने वाले को देख रहे पुलिस कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए ताकि वे ऐसे मामलों को प्रभावी तरीके से निपटा सकें। उन्होंने साइबर अपराध को रोकने लिए साइबर अपराध टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
मोहित चावला ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि इस वर्ष अब तक साइबर पुलिस थानों में 83 मामले दर्ज किए गए हैं और 8,290 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि साइबर पुलिस थानों में दर्ज मामलों और शिकायतों का समाधान करते हुए शिकायतकर्ताओं को 2.51 करोड़ रुपये की राशि लौटाई गई है।