NUH NEWS : उपायुक्त ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

0
135
नूंह न्यूज (आज समाज) : उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आगामी 22 जुलाई को जिला नूंह में आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह व सहायक पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सिंह यात्रा के साथ रहेंगे। इसी प्रकार उप मण्डल अधिकारी (ना) नूंह विशाल व उप पुलिस अधीक्षक तावडू मुकेश कुमार नलहेश्वर मंदिर, नल्हड़ तथा उप मण्डल अधिकारी (ना) पुन्हाना लक्ष्मी नारायण व  उप पुलिस अधीक्षक पुन्हाना प्रदीप खत्री उपमंडल पुन्हाना क्षेत्र व उप मण्डल अधिकारी (ना) फिरोजपुर झिरका डॉ चिनार चहल व उप पुलिस अधीक्षक फिरोजपुर झिरका सुरेन्द्र सिंह उपमंडल फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, नूंह अमित कुमार व  उप पुलिस अधीक्षक, द्वितीय आईआरबी रतनदीप बाली गांव सिंगार स्थित राधा-श्रीकृष्ण मन्दिर व हरियाणा रोडवेज नूंह में महाप्रबंधक एकता चोपड़ा व उप पुलिस अधीक्षक, द्वितीय आईआरबी अमरजीत कटारिया झिर मंदिर, फिरोजपुर झिरका के आसपास कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य करेंगे।