कैथल: डिप्टी सीएम वादों को पूरा कर रहे है: निशान सिंह

0
318

मनोज वर्मा, कैथल:
टोहाना से चंडीगढ़ जाते समय जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह कैथल में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इसके बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में सरदार निशान सिंह ने कहा कि पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाना कांग्रेस का अंदरुनी मामला है। इस पर उनका टिप्पणी करना उचित नहीं है। किसान आंदोलन में बीजेपी-जेजेपी सरकार के विरोध बारे पूछे सवाल का जवाब देते हुए सरदार निशान सिंह ने कहा कि जो सत्ता में लोग होंगे उनका विरोध होना स्वाभाविक है। तीन कृषि कानून केंद्र सरकार लेकर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह है कि वह जल्दी ही इस आंदोलन का सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत कर पटाक्षेप करें। सरकार ने किसान हित में कई योजनाएं लागू की है। एक सवाल के जवाब में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला हमारे लिए आदरणीय है। बुजुर्ग हैं। जेल से रिहाई होना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन हरियाणा सरकार अच्छे काम कर रही है और सरकार गिरने वाली नहीं है। जेजेपी पार्टी और भाजपा के कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपने किए वायदों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को प्राइवेट सैक्टर में 75 प्रतिशत नौकरी देने के वायदे को पूरा किया है और कानून पास होने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। चुनावों से संबंधित सवाल पर सरदार निशान सिंह ने कहा कि पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर जेजेपी पूरी तरह तैयार है और जीत का परचम लहराऐगी। यहां पहुंचने पर कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का फूलों की माला डालकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणदीप कौल, मांगेराम ढुल, बलवान कोटड़ा, हल्का प्रधान चंदरभान दयोरा, इनसो जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष जगतार माजरी, पदम लटकानिया, सत्यदेव चौधरी, निरजंन बंसल, महावीर गोयल, नागेश, अर्पित चौधरी, रतन चांदना, बलविंद्र जसवंती,जयप्रकाश बलबेहड़ा, विक्रम म्योली, दर्पण मित्तल, जयबीर ढांडा, कुलदीप शर्मा, कृष्ण बाजीगर, बिट्टू शर्मा, सतबीर गोपेरा, सहित अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद थे।