Haryana News: हरियाणा के मंत्रियों को बांटे विभाग

0
19
हरियाणा के मंत्रियों को बांटे विभाग
Haryana News: हरियाणा के मंत्रियों को बांटे विभाग

सीएम सैनी ने गृह-वित्त अपने पास रखे, विज को परिवहन विभाग सौंपा
कृषि मंत्रालय देंखे श्याम सिंह राणा
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: सीएम नायब सैनी ने रविवार देर रात सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह, वित्त एक्साइज एंड टैक्सेशन समेत 13 से ज्यादा मंत्रालय अपने पास रखे हैं। पिछली बार गृह व स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले अनिल विज को अबकी बार परिवहन, एनर्जी व लेबर विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पहली बार विधायक बने गौरव गौतम को खेल मंत्रालय सौंपा गया है। आरती राव को स्वास्थ्य व कृष्णलाल पंवार को पंचायत विभाग का जिम्मा दिया गया है।

वहीं महिपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा और राव नरबीर सिंह को 4-4 विभाग मिले हैं। गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सैनी और उनके 13 मंत्रियों ने शपथ ली थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण के अगले ही दिन, 18 अक्टूबर को नई दिल्ली चले गए थे। केंद्रीय नेतृत्व के साथ 2 दिन की चर्चा के बाद मंत्रियों के विभागों का ऐलान किया गया है।

  • सीएम नायब सैनी: होम, फाइनेंस, प्लानिंग, एक्साइज एंड टैक्सेशन, सीआडी, टाउन कंट्री प्लानिंग, अर्बन एस्टेटस, इन्फॉर्मेशन, पब्लिक रिलेशन, भाषा एवं सांस्कृतिक, एडमिनिस्ट्रेशन, आॅफ जस्टिस, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, हाउसिंग फॉर आल, परसोलन एंड ट्रेनिंग, कानून एवं विधायी कार्य।
  • अनिल विज (कैबिनेट मंत्री) : एनर्जी, परिवहन और लेबर
  • कृष्णलाल पंवार (कैबिनेट मंत्री): डवलेपमेंट एंड पंचायत, माइंस एंड जियोलॉली
  • राव नरबीर सिंह (कैबिनेट मंत्री): इंडस्ट्री, एंड कॉमर्स, पर्यावरण, वन और वाइल्ड लाइफ, बाह सहयोग व सैनिक और अर्द्ध सैनिक कल्याण।
  • महीपाल ढांडा (कैबिनेट मंत्री): स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, आर्काइव व संसदीय कार्य।
  • विपुल गोयल (कैबिनेट मंत्री): रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट, अर्बन लोकल बॉडिज व सिविल एविएशन।
  • अरविंद कुमार शर्मा (कैबिनेट मंत्री): सहकारिता, जेल विभाग, चुनाव हेरिटेल एंड टूरिज्म।
  • श्याम सिह राणा (कैबिनेट मंत्री): कृषि व किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी और मत्स्य पालन।
  • रणबीर गंगवा (कैबिनेट मंत्री): जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण
  • कृष्ण कुमार बेदी (कैबिनेट मंत्री): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, एससी और बीसी कल्याण और अंत्योदय।
  • श्रुति चौधरी (कैबिनेट मंत्री): महिला एवं बाल विकास, सिंचाई एवं जल संसाधन।
  • आरती राव (कैबिनेट मंत्री): स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और आयुष
  • राजेश नागर (राज्य मंत्री) : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता और प्रिंटिंग और स्टेशनरी (स्वतंत्र प्रभार)
  • गौरव गौतम (राज्य मंत्री): युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, खेल (स्वतंत्र प्रभार) व कानून एवं विधायी (अटैस्ड)