Dental care : कितने दिनों में बदलना चाहिए टूथब्रश, वरना होता है बेहद नुकसान

0
298
Dental care

Dental care: दांतों की सफाई के लिए हम रोजाना टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं। एक बार सुबह और एक बार रात को सोने से पहले ब्रश करें। डॉक्टर भी ओरल हेल्थ को बनाए रखने के लिए दो बार दांत साफ करने की बात कहते रहे हैं।

इसके साथ ही वे टूथब्रश को लेकर कुछ सावधानियां बरतने की बात भी कहते हैं। जिसके बारे में आपको लेख में बताया जा रहा है कि ब्रश को कितने दिनों के बाद बदलना चाहिए।

दांतों की सही तरीके से सफाई करना बहुत जरूरी है। टूथब्रश को 2 से 3 महीने में ही बदल देना चाहिए। इसके अलावा छोटे बच्चों का टूथब्रश 2 महीने में ही बदल देना अच्छा रहता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

आपको अपना टूथब्रश कभी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। पतले और मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश ही दांतों के लिए अच्छे होते हैं। वहीं ब्रश को साफ जगह पर और ढक्कन लगाकर रखना चाहिए।

ब्रश न बदलने के नुकसान

अगर आप सही समय पर ब्रश नहीं बदलते हैं तो आपके मुंह से बदबू आने लगती है। इसके अलावा दांतों की ठीक से सफाई नहीं हो पाती है, जिससे दांतों से जुड़ी दूसरी समस्याएं होने लगती हैं।

 

  • TAGS
  • No tags found for this post.