नई दिल्ली। भारतीय उद्योग केजानेमानेचेहरे में और अपने उदार व्ययक्तित्व के लिए जाने जाने वालेंउद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग उठने लगी। सोशल मीडिया में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा को भारत रत्न दिलाने केमांग जोर पकड़ने लगी। जिसके बाद उद्योगपति इसे लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, मैं लोगों की भावनाओं की सराहना करता हूं, लेकिन ऐसे अभियानों को बंद कर दिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि ट्विटर रतन टाटा और रतन टाटा को भारत रत्न ट्रेंड करनेलगा। रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग जोरशोर सेसोशल मीडिया पर की जा रही है। सोशल मीडिया पर इसके लिए बाकायदा एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को बंद करने की अपील करते हुए रतन टाटा ने ट्वीट किया कि, ‘सोशल मीडिया पर लोगों के एक तबके द्वारा एक अवॉर्ड को लेकर व्यक्त की गई भावनाओं की मैं सराहना करता हूं, लेकिन मैं बेहद नम्रता के साथ अपील करता हूं कि ऐसे अभियान बंद कर दिए जाएं। मैं भारतीय होने और भारत की उन्नति व समृद्धि में योगदान कर पाने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट मेंकहा रतन टाटा का मानना है कि आज के उद्यमियों की पीढ़ी भारत को अगले स्तर पर ले जा सकती है। भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को हम भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हैं।