Delhi CM News : दिल्ली का आने वाला कल सुंदर होगा : रेखा गुप्ता

0
84
Delhi CM News : दिल्ली का आने वाला कल सुंदर होगा : रेखा गुप्ता
Delhi CM News : दिल्ली का आने वाला कल सुंदर होगा : रेखा गुप्ता

यमुना नदी को पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित, लोग ले सकेंगे नौका विहार का आनंद

Delhi CM News (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने जनता से किए गए वादों पर अमल करना शुरू कर दिया है। सीएम रेखा गुप्ता विशेष रूप से इस दिशा में पूरी तरह से एक्टिव हैं और हर रोज किसी न किसी नई परियोजना को मूर्त रूप दे रहीं हैं। भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो प्रमुख वादे किए थे उनमें से एक था यमुना नदी को साफ करना। सरकार ने इस दिशा में कई कार्य किए हैं।

अब एक नई शुरुआत करते हुए दिल्ली सरकार ने सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक यमुना में बोट टूरिज्म और फेरी सेवा शुरू करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री सवार्नंद सोनोवाल, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में मंगलवार को भारतीय अंतदेर्शीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम के बीच समझौता ज्ञापन पर दस्तखत किए गए।

इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का आयोजन यह दिखा रहा है कि दिल्ली का आने वाला कल बहुत सुंदर होगा। पीएम मोदी की अगुवाई में दिल्ली की डबल इंजन की सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। यह प्रोजेक्ट दिल्ली के पर्यटन के लिए बड़ा आयाम होगा। इससे पहले की सरकारों ने काम को रोकने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली वालों ने उन्हें ही रोककर साइड कर दिया।

बैटरी से चलने वाली नोकाएं होंगी शामिल

दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम का प्रस्ताव है कि क्रूज सेवा में दो सोलर या इलेक्ट्रिक बैटरी से चलने वाली नावें होंगी। इसकी क्षमता 20-30 यात्रियों की होगी। नावों को रोकने के लिए बर्थिंग जेटी, टिकट बूथ और चार्जिंग प्वॉइंट, कैफेटेरिया, प्रतीक्षालय समेत दूसरी नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। अभी सोनिया विहार से शुरू होकर नाव जगतपुर तक जाएंगी और फिर वापसी करेंगी। क्रूज का कुल सफर सात से आठ किलोमीटर का होगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट्स, अनाउंसमेंट सिस्टम और इनबोर्ड बायो-टॉयलेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यात्रियों की संख्या के हिसाब से एक क्रूज दिन भर में चार ट्रिप लगाएगा।
विज्ञापन

असीता पार्क में हुआ समझौता

समझौता मंगलवार शाम यमुना नदी के तट पर विकसित असिता पार्क में किया गया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना का मानना है कि तेजी से भागती दिल्ली में नदी परिवहन को मेट्रो, सड़क समेत सार्वजनिक परिवहन के दूसरे माध्यमों के साथ समायोजित करने की करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अभी यह एक शुरूआत है। आने वाले समय में इसमें और विस्तार होगा। इस पर काम चल रहा है। इसमें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को भी बढ़ावा देंगे।

ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : आनंद विहार अग्निकांड में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

ये भी पढ़ें : Delhi Budget Session : दिल्ली विधानसभा बजट सत्र 24-28 मार्च तक