Delhi News : दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी : आतिशी

0
82
Delhi News : दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी : आतिशी
Delhi News : दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी : आतिशी

नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

Delhi News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर एरिया में किशोर की हत्या के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार को एक बार फिर से कटघरे में खड़ा करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ज्ञात रहे कि गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। इसी बीच शुक्रवार को दिल्ली की पूर्व सीएम और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

आतिशी ने एक्स पर यह पोस्ट किया

आतिशी ने एक्स पर पोस्ट किया कि सीलमपुर में 17 वर्षीय एक युवक की हत्या दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति का एक और उदाहरण है। उन्होंने केंद्र में भाजपा सरकारों का जिक्र करते हुए पूछा कि दल्ली पुलिस क्या कर रही है? गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं? डबल इंजन सरकार क्या कर रही है? विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हत्या की निंदा की और कहा कि कानून लागू करने वाले इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और लोगों को आश्वासन दिया कि त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

सीलमपुर वारदात पर ये बोलीं सीएम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, मेरी खुद पुलिस कमिश्नर से बात हुई है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनकी खोज पुलिस कर रही है। हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। परिवार के साथ न्याय होगा। किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपना काम कर रही है। सीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की लोगों से अपील की है।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने मांगा राहुल का इस्तीफा