अरविंद केजरीवाल, आतिशी को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

Delhi CM Oath Cermony Live (आज समाज), नई दिल्ली। करीब ढाई दशक से ज्यादा समय से दिल्ली में सत्ता के लिए जूझ रही भाजपा की आज दिल्ली में सरकार बनेगी। विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री चुना गया जबकि प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में पूरी कैबिनेट का चयन हो चुका है। आज राम लीला मैदान में होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह में नई सीएम व उनकी कैबिनेट शपथ ग्रहण करेगी। भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। वहीं भाजपा ने नई सरकार के स्वागत के लिए पार्टी के प्रवेश द्वार पर नया गेट लगाया गया है जिसके ऊपर लिखा गया है -दिल्ली में भाजपा की सरकार।

भाजपा के साथ विपक्षी नेताओं को भी दिया निमंत्रण

शपथ ग्रहण समारोह में राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राजग के सभी सांसदों व वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोग भी समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव का नाम भी आमंत्रित लोगों में शामिल है। वीवीआईपी गेस्ट के अलावा विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण निभाने वाले पार्टी के सभी राज्यों के नेताओं, दिल्ली के बूथ स्तर तक के कार्यकतार्ओं को भी आमंत्रित किया गया है। सफाई कर्मचारी, झुग्गी बस्ती के प्रतिनिधि, विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य समारोह में शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार लोगों के आने की संभावना

रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार लोगों के आने की संभावना के मद्देनजर दिल्ली पुलिस समेत सभी 12 विभाग सुरक्षा इंतजामात करने में लगा हुआ है। इसको लेकर मंगलवार देर शाम तक मुख्य सचिव के साथ 12 विभाग के अधिकारियों की कई घंटे तक बैठक हुई।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित लोगों में राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, सभी सांसद और वरिष्ठ नेता सहित चुनाव में योगदान देने वाले अन्य राज्यों से संबंधित विस्तारक और प्रचारक शामिल होंगे। इनके अलावा दिल्ली के 250 धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधि, दिल्ली के बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें : Political Career of Delhi CM Rekha Gupta : छात्र जीवन से ही रेखा राजनीति में सक्रिय हो गई थी रेखा गुप्ता