Delhi Breaking News : 24 फरवरी से शुरू होगा दिल्ली विस का सत्र

0
79
Delhi Breaking News : 24 फरवरी से शुरू होगा दिल्ली विस का सत्र
Delhi Breaking News : 24 फरवरी से शुरू होगा दिल्ली विस का सत्र

पहले सत्र में ही भाजपा पेश करेगी कैग रिपोर्ट

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है और नई सरकार ने बनते ही तेजी से कार्य शुरू कर दिए हैं। सीएम रेखा गुप्ता पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी हैं कि वे दिल्ली सरकार के कार्यकाल का एक भी दिन नहीं जाने देंगी जिसमें विकास कार्य न हों। दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने दिल्ली विधानसभा का सत्र बुला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सत्र में भाजपा सीएम कई सारे विकास कार्यों को विधानसभा में मंजूरी के लिए रख सकती हैं।

सोमवार से शुरू होगा विस सत्र

नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा जिसमें लंबित कैग रिपोर्ट पेश की जाएंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 24, 25, 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा तथा आम आदमी पार्टी (आप) की पिछली सरकार के प्रदर्शन से जुड़ी 14 लंबित कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट सदन में पेश की जाएंगी। नवनिर्वाचित विधायकों को 24-25 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी और 26 फरवरी को शिवरात्रि की छुट्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार कैग रिपोर्ट पेश करेगी।

भाजपा अदालत से कर चुकी कैग रिपोर्ट पेश करने की अपील

इससे पहले दिल्ली में आप सरकार के दौरान भाजपा ने अदालत से गुहार लगाई थी कि सरकार को कैग रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया जाए। भाजपा ने आप सरकार पर अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए रिपोर्ट को रोकने का आरोप लगाया था। इस महीने की शुरूआत में हुए विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा ने दिल्ली में नई सरकार बनाई है। विधानसभा में उसके 48 विधायक हैं जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी के 22 विधायक हैं।

अरविंदर सिंह लवली होंगे प्रोटेम स्पीकर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट के मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही दिल्ली को अपनी नई सरकार मिल चुकी है। सरकार बनने के साथ ही अब बारी है विधायकों के शपथग्रहण की।इसके लिए दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र बुलाया गया है जो 24 फरवरी यानी सोमवार से शुरू होगा। विधायकों को शपथ दिलाने के लिए एक प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है। इसके बाद स्पीकर और डिप्टी स्पीकर नियुक्त किया जाता है और फिर सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से चलती है। भाजपा ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर विधायक अरविंदर सिंह लवली को नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें  : Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, तापमान में गिरावट