Rain In Delhi, (आज समाज), नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो रही है। कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश होने ने उमस से भी लोगों को राहत मिली है।गौरतलब है कि मौसम विभाग ने आज के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया था। शाम को शहर में धूल भरी आंधी चल सकती है। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
पिछले कल सुबह से छाए रहे बादल
शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और साथ में तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नमी का स्तर 56 फीसदी रहा।आईएमडी के मुताबिक लोदी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को एक्यूआई 107 दर्ज
राजधानी में हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 107 रहा, यह मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 94 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में एक्यूआई 108, गुरुग्राम में 103, ग्रेटर नोएडा में 170 व फरीदाबाद में 109 एक्यूआई रहा।