• मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल 12:35 बजे
  • रामलीला मैदान में होगा कार्यक्रम, उपराज्यपाल सक्सेना दिलाएंगे शपथ

Delhi New Chief Minister Swearing In Ceremony, (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी यानि गुरुवार को सुबह 11 बजे रामलीला मैदान में होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12:35 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।  समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए के मुख्यमंत्री और उप मंत्री मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें : Delhi News Update : दिल्ली में सरकार के गठन पर देरी को लेकर आप ने कसा तंज

राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक ऐतिहासिक होगा समारोह

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को दिल्ली भाजपा विधायक दल के नेताओं के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक ऐतिहासिक घटना होगी। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार पर चुटकी ली। कहा कि दिल्ली की जनता ने तानाशाह शासक को उसके झूठ, छल और धोखाधड़ी की सजा दी है।

विश्वस्तरीय राजधानी बनेगा शहर : तरुण चुघ

तरुण चुघ ने कहा, दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी को जो अपना आशीर्वाद दिया है, वह जनादेश में तब्दील हो गया है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि रामलीला मैदान में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली का सबसे ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में शहर विश्वस्तरीय राजधानी बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि समारोह में आम लोग सबसे बड़े वीआईपी होंगे और वे  पीएम मोदी और नए मंत्रिमंडल को आशीर्वाद देंगे।

विधायक और भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट

विधायक और भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद नई विधानसभा के संभावित अध्यक्ष के रूप में चुने जाने की अपनी संभावनाओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा, पार्टी इसका फैसला करेगी। यह एक तथ्य है कि भाजपा का कोई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का चेहरा होगा। पार्टी जिम्मेदारी सौंपेगी। उन्होंने कहा, अगर मैं बनूंगा, तो मैं देखूंगा कि क्या करना है। अगर मैं अध्यक्ष के रूप में चुना जाता हूं तो मेरी प्राथमिकताएं सदन का सुचारू संचालन और सदन में दिल्ली के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाना होंगी।

ये भी पढ़ें : Delhi Political News : भाजपा ने बदला शपथ ग्रहण का समय, अब शक्ति प्रदर्शन भी होगा