Delhi Breaking News : दिल्ली पुलिस ने कुछ मार्ग बंद किए, जाने क्या है आज का ट्रैफिक प्लान

0
107
Delhi Breaking News : दिल्ली पुलिस ने कुछ मार्ग बंद किए, जाने क्या है आज का ट्रैफिक प्लान
Delhi Breaking News : दिल्ली पुलिस ने कुछ मार्ग बंद किए, जाने क्या है आज का ट्रैफिक प्लान

दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली। नई दिल्ली में चुनी गई भाजपा सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में दिन में करीब साढ़े 12 बजे होगा। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को पूरी तरह से भव्य एवं यादगार बनाना चाहती है। इसलिए पूरे देश के नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है। एक अनुमान के अनुसार आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसी के चलते दिल्ली पुलिस ने आज कुछ मार्गों पर ट्रेफिक बंद किया है। जबकि कुछ अन्य अहम मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी भी जारी की है।

इन मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिक

सुभाष पार्क टी-प्वाइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ, अजमेरी गेट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, भवभूति मार्ग-डीडीयू मार्ग रेड लाइट। आवश्यकता के आधार पर यहां ट्रैफिक परिवर्तित किया जाएगा।

इन मार्गों पर यातायात रहेगा बंद

20 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। बीएसजेड मार्ग, आईटीओ से दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, दिल्ली गेट से गुरु नानक चैक, अरुणा आसफ अली रोड नई दिल्ली, मिंटो रोड से कमला मार्केट से हमदर्द चैक तक, रंजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट तक। अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें, सड़क के किनारे पार्किंग से बचें , क्योंकि इससे सामान्य यातायात के सुचारू संचालन में बाधा आती है। किसी भी असामान्यध्अज्ञात वस्तु या व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में देखने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें।

ये भी पढ़ें : Political Career of Delhi CM Rekha Gupta : छात्र जीवन से ही रेखा राजनीति में सक्रिय हो गई थी रेखा गुप्ता

ये भी पढ़ें  : Delhi CM Oath Cermony Live : आज शपथ लेगी दिल्ली की भाजपा सरकार