Delhi Police Action: अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 14 संदिग्ध हिरासत में, 18 गिरफ़्तार

0
133
Delhi Police Action अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 14 संदिग्ध हिरासत में लिए
Delhi Police Action : अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 14 संदिग्ध हिरासत में लिए

Delhi Police Special Cell Action, (आज समाज), नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 14 मॉडयूल को हिरासत में लिया है और 18 गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उत्तर प्रदेश, झारखंड और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर स्पेशल सेल ने यह कामयाबी हासिल की। आतंकियों का टास्क पब्लिक प्लेस पर किलिंग्स करना था। उन्हें देश में डर का माहौल बनाने के लिए बड़े स्तर पर हत्याएं करने के लिए ट्रेनिंग दी गई थी।

  • पब्लिक प्लेस पर मारना था काम

रांची का डॉक्टर इस्तियाक अली मास्टरमाइंड

रांची का डॉ. इश्तियाक इस मॉड्यूल को लीड कर रहा था। उससे पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार रांची, कटक, और अलीगढ़ में भी रेड्स हुई हैं और इन जगहों से कुल 12 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से कारबाइन हथियार बरामद किए गए हैं। अभी देश के कई राज्यों में छापे की कार्रवाई जारी है, इसलिए और गिरफ्तारियां संभव हैं।

राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़े 6 लोग

डॉ. इश्तियाक खिलाफत की घोषणा करने और देश के भीतर गंभीर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान के भिवाड़ी से 6 लोगों को हिरासत में लिया था। ये आरोपी हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे थे। बाद में इन्हे गिरफ़्तार कर लिया गया।

यूपी व झारखंड से 8 लोग धरे

झारखंड और उत्तर प्रदेश से कुल आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर पूछताछ जारी है, और अतिरिक्त गिरफ्तारियों की संभावना है। साथ ही, कई स्थानों से हथियार, गोला-बारूद और आतंकी साहित्य भी बरामद किया गया है।