Delhi News: जनता की परेशानियों और समस्याओं के समाधान में दिल्ली की नेतृत्वहीन केजरीवाल सरकार चैतरफा विफलः कांग्रेस

0
123

नई दिल्ली। हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों की आवाज को गूंगी बहरी सरकारों के कानों तक पहुंचाने का है, जिसका प्रयास कांग्रेस कार्यकर्ता जागरुकता के साथ कर रहे हैं। चाहे घरों तक पेयजल पहुंचाने का मामला हो, जलभराव हो, जल निकासी, बिजली कटौती, बिजली दरों में बढ़ोतरी हो, जनता से जुड़ी समस्याएं को कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार उठा रहे हैं और लोगों के बीच चर्चा भी कर रहे हंै। यह कहना है कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का।

रविवार को दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के बदरपुर जिला की कार्यकारिणी की कालकाजी विधानसभा के गोविंद पुरी क्षेत्र में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। यादव ने कहा कि जनता की परेशानियों और समस्याओं के समाधान में दिल्ली की नेतृत्वहीन केजरीवाल सरकार चैतरफा विफल हो रही है। इस बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने किया। बैठक में देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व सांसद रमेश कुमार, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, आब्र्जवर पूर्व विधायक हसन अहमद, चै. लोकेन्द्र सिंह, चै. त्रिलोक, पूर्व डिप्टी मेयर पन्नालाल खैरवाल, पूर्व निगम पार्षद कैप्टन खविन्द्र सिंह, मीर सिंह, अजीत बशिष्ठ, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, जिला व ब्लॉक, अग्रिम संगठन, सेल एवं विभागों के पदाधिकारी सहित क्षेत्रीय लोग भी भारी संख्या में मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए देवेन्द्र यादव ने कहा कि संगठन मजबूती के लिए हम प्रदेश स्तर के साथ जिला, ब्लॉक व बूथ स्तर तक काम कर रहे हंै और जहां कहीं भी संगठन में कमियां सामने आ रही हैं उनको वहां परिस्थिति अनुसार क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करके उनका समाधान भी कर रहे हैं, इसमें जिला अध्यक्ष सहित जिला में बनाए गए तीन-तीन आब्र्जवर विशेष भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी को संगठित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में एकजुटता और मजबूत होना बहुत ही महत्वपूर्ण है। सभी वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, जिला व ब्लॉक अध्यक्ष बूथ और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मान दें, क्योंकि यही हमारी पार्टी की रीढ़ हैं। यादव ने कहा कि देश भर में हुए विधानसभा उप-चुनावों के परिणामों के बाद साफ हो गया है कि लोग भाजपा की तानाशाही को खत्म करके न्याय का शासन स्थापित करना चाहते हंै।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता जन नायक राहुल गांधी के संघर्ष और भाजपा के खिलाफ सीधी लड़ाई का ही नतीजा है कि लोकसभा में हमारी 100 सीटें से अधिक सीटें हैं और एक महीने बाद हुए उपचुनावों के नतीजों में भाजपा के अंत की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूंजीपतियों के लिए एकपक्ष नीति और संर्वण संरक्षण नीति का ही नतीजा है कि महंगाई आसमान छू रही है और आलू, प्याज, टमाटर सहित मौसमी सब्जी तक गरीब आदमी की थाली से दूर हो गई है।
पिछले एक वर्ष की बढ़ोतरी के अनुसार जून 2023 से जून 2024 में सब्जियां की कीमत में 29.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी के 243.1 प्रतिशत महंगाई दर पर है और दालें 16.07 प्रतिशत वृद्धि के साथ 210.9 प्रतिशत की महंगाई दर पर है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनावों के उप-चुनावों में भाजपा की हार के बाद हमारे कार्यकर्ताओं के मनोबल बढ़ोतरी आई है। कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी में भाजपा और आम आदमी पार्टी गरीब विरोधी नीतियों को हर स्तर पर उजागर करेंगे।
उन्होंने कहा कि टीचर ट्रांसफर का मामला हो, पेड़ कटाई का मामला, डिसिल्टिंग का मामला, बिजली दरों बढ़ोत्तरी हो, अनुबंधित टीचरों सहित अन्य विभागों में कर्मचारियों को नियमित का मामला हो, हर विषय पर भाजपा और आम आदमी पार्टी में विरोधाभास है, जो दिल्ली के विकास और सुव्यवस्थित प्रशासन के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। दोनों की नूरा कुश्ती का भुगतान दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्षी दल की भूमिका निभाते हुए दोनों की कारगुजारियों, विफलताओं, झूठे वायदों, खोखली घोषणाओं और जनता के खिलाफ साजिश को हर मोर्चे पर उजागर करेगी।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सकारात्मक राजनीति करती है परंतु आम आदमी पार्टी और भाजपा हमेशा नकारात्मक राजनीति को अपना सर्वोपरि उद्देश्य मानकर काम कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली भर में यह बड़े स्तर पर प्रचार करना है कि केजरीवाल, उनके मंत्री, विधायक और निगम पार्षद भ्रष्टाचार के कारण जेल में है। दिल्ली की जनता को हमें इस बात को बार-बार बताना होगा। उन्होंने कहा कि सकारात्मक विचार से जल्दी जनता नकारात्मक बातों पर गौर करती है, जब हम कहेंगे तो जनता भी कहेगी केजरीवाल व उनके मंत्री, विधायक वे नेता भ्रष्ट है। हमें जनता के समक्ष अपनी बात रखने के साथ-साथ मोदी और केजरीवाल सरकार की जन विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ भी आंदोलन चलाना होगा।