Delhi News दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मयूर विहार से नोएडा बॉर्डर तक लगा जाम, कई जगह हुआ जलभराव

0
149
Heavy rain in Delhi-NCR
Heavy rain in Delhi-NCR
नई दिल्ली। बुधवार को सुबह से उमस हो रही थी, जिससे लोगों का गर्मी में बुरा हाल था। भीषण गर्मी के बाद बारिश होने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं, बारिश के दौरान कुछ लोगों ने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद उठाया।
पूर्वी दिल्ली में भी बारिश शुरू हो गई है। बारिश के बीच मयूर विहार फेज एक के पास दोपहिया वाहन चालक फ्लाईओवर के नीचे खड़े होकर खुद को भीगने से बचा रहे हैं। उधर, चार पहिया चालक गाड़ियों की लाइट जलाकर चल रहे हैं।
वहीं, रिंग रोड स्थित लाजपत नगर व मूलचंद फ्लाईओवर के बीच में जमा लगा हुआ है। वर्षा के बाद हुए जलभराव के बीच से ही लोगों को गुजरना पड़ रहा है।
वर्षा के कारण अक्षरधाम से लेकर मयूर विहार और नोएडा बॉर्डर तक वाहन रेंगकर चल रहे हैं। फ्लाईओवर के ऊपर जाम लग गया है। वहीं, कई जगहों पर जलभराव भी हुआ है। मानसून के इस सीजन में मौसम विभाग के पूर्वानुमान लगातार गलत निकल रहे हैं। रात को कुछ भविष्यवाणी की जाती है जबकि, सुबह बदल कर कुछ और कर दी जाती है। मौसम विभाग ने सोमवार शाम को मंगलवार के लिए कहा था कि बहुत हल्की वर्षा होगी।