नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार, दो रेलकर्मी

0
318
Gangrape at New Delhi Railway Station
Gangrape at New Delhi Railway Station

आज समाज डिजिटल, Delhi News:
गैंगरेप और राजधानी दिल्ली दोनों का साथ नहीं छूट रहा। अर्से बाद फिर से गैंगरेप की एक और घटना सामने आई है। रेलवे के दो कर्मचारियों ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक कमरे में एक महिला के साथ गैंगरेप किया।

महिला ने अधिकारियों को सुनाई आपबीती

रेलवे के अनुसार शुक्रवार को प्लेटफार्म संख्या 8-9 पर मिली महिला ने अधिकारियों को आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने आरपीएफ को घटना की जानकारी दी। महिला ने अधिकारियों को बताया कि वह पिछले एक साल से अपने पति से अलग रह रही थी। अदालत में तलाक का मुकदमा चल रहा है।

रेलवे ने महिला के हवाले से कहा कि वह करीब दो साल पहले एक साझा मित्र के माध्यम से एक पुरुष के संपर्क में आई। उसने उसे बताया कि वह एक रेलवे कर्मचारी है। वह उसके लिए भी नौकरी का प्रबंध कर सकता है। महिला और पुरुष फोन के जरिये संपर्क में रहे और 21 जुलाई को आरोपी ने पीड़िता को अपने बेटे का जन्मदिन और नया मकान खरीदने का जश्न मनाने के लिए अपने घर बुलाया।

कीर्तिनगर मेट्रो स्टेशन ने लिया था साथ

बताया गया कि आरोपी ने महिला को रात करीब साढ़े 10 बजे कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन से अपने साथ लिया और वह उसे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 8-9 पर ले गया। आरोपी ने उससे बिजली रखरखाव कर्मियों के लिए बने कक्ष में बैठने को कहा। बाद में आरोपी अपने एक मित्र के साथ कक्ष में आया और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। दोनों ने महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। इस दौरान उनके दो अन्य साथियों ने कक्ष की रखवाली की। रेलवे ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद