Delhi News : CM Rekha Gupta का जींद से है खास रिश्ता

0
278
Delhi News : CM Rekha Gupta का जींद से है खास रिश्ता
Delhi News : CM Rekha Gupta का जींद से है खास रिश्ता

Delhi News | CM Rekha Gupta | नई दिल्ली | हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम बनेंगी। आज भाजपा आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। रेखा गुप्ता का जन्म जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था। उनके जन्म के 2 साल बाद उनके पिता की एसबीआई में मैनेजर के पद पर जॉब लग गई। जिसके बाद उनका पूरा परिवार 1976 में दिल्ली शिफ्ट हो गया। जिसके बाद रेखा की पूरी पढ़ाई दिल्ली में ही हुई।

पढ़ाई के दौरान ही रेखा गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गई। पढ़ाई के दिनों से ही उनका झुकाव राजनीति की तरफ हो गया था। जिसके बाद वह एबीवीपी की सक्रिय सदस्य बन गई और पार्टी की हर गतिविधि में भाग लेने लग गई। इस बार विधानसभा चुनाव में वह पहली बार विधायक बनी और भाजपा व आरएसएस ने उनके नाम पर दिल्ली सीएम बनने की मुहर लगा दी।

जींद के नंदगढ़ गांव में हुआ था रेखा गुप्ता का जन्म

दिल्ली की सीएम बनने जा रही रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के गांव नंदगढ़ में हुआ। गांव के पुराने बुजुर्ग बताते हैं कि उनके दादा मनीराम अपने परिवार के साथ यहां रहते थे। उनके परदादा गंगाराम व दादा मनीराम जिंदल गांव में दुकान चलाते थे। जिसके बाद उन्होंने जुलाना में अपनी आढ़त की दुकान कर ली।

रेखा गुप्ता के पिता तीन भाई हैं। बड़ा बेटा राम ऋषि, दूसरे नंबर पर जयभगवान व सबसे छोटा बेटा सुशील है। रेखा गुप्ता जयभगवान की बेटी हैं। गांव नंदगढ़ के लोग बताते हैं कि उनकी छोटी ईंटों से बनी हवेली को गांव के ही चांदराम ने खरीद लिया था। इसके बाद उन्होंने वहां अपना मकान बना लिया। लोगों ने बताया कि आज भी उनका परिवार गांव में आता जाता रहता है।

Delhi Breaking: हरियाणा के जींद की रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री