भाजपा और आप टीचरों के ट्रांसफर की साधारण प्रक्रिया को राजनीतिक इवेंट बना कर रहे पेशः कांग्रेस

0
110
Haryana Congress News : हरियाणा में राहुल के करीबियों के सामने गुटबाजी साधने की चुनौती
Haryana Congress News : हरियाणा में राहुल के करीबियों के सामने गुटबाजी साधने की चुनौती

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस ने भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) पर टीचरों के ट्रांसफर की साधारण प्रक्रिया को राजनीतिक इवेंट बनाकर पेश करने का आरोप लगाया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का कहना है कि राजधानी की मूल समस्याओं, जल संकट, जल भराव, गंदगी, भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने की आप और भाजपा ने एक बार टीचरों के ट्रांसफर की साधारण प्रक्रिया के मामले का राजनीतिक इवेंट बनकार पेश कर रहे हैं।
उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली सरकार के स्कूल के टीचरों के इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफर की जानकारी शिक्षा मंत्री को नहीं होना दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर केजरीवाल सरकार की निष्क्रियता और दुर्दशा को दर्शाता है। यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब शिक्षा व्यवस्था में टीचरों के ट्रांसफर की प्रक्रिया गर्मी छुट्टियों के दौरान होनी चाहिए, उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा सेशन शुरु होने के समय ट्रांसफर होने से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसके कारण दिल्ली के पेरेंटस भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च शिक्षा व्यवस्था की दुहाई देने वाली शिक्षा मंत्री शायद भूल गई है कि 10वीं और 12वीं के परिणाम में दिल्ली किस पायदान है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच पिस रहे शिक्षा विभाग के अधिकारी और अध्यापक छात्र छात्रों के हितों में निर्णय नही ले पा रहे हंै। जबकि भाजपा और आप दिल्ली के हर मुद्दे पर लड़ाई का अखाड़ा बना लेती है। एक षडयंत्र के तहत दिल्ली सरकार के स्कूलों के छात्रों की पढ़ाई को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिसकी न भाजपा को और न ही शिक्षा मंत्री को चिंता है।
आप पार्टी अपनी राजनीतिक अकांक्षा को दिल्ली्रवालों का संघर्ष बताकर दिल्लीवासियों को गुमराह कर रही है, जबकि दिल्ली जान चुकी है टीचर ट्रांसफर का मामला भाजपा और आप बेबुनियाद श्रेय लेने का काम कर रही है।