Delhi News: आतिशी आज शाम 4:30 बजे लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

0
19
Delhi News: आतिशी आज शाम 4:30 बजे लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ
Delhi News: आतिशी आज शाम 4:30 बजे लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

Delhi New CM, (आज समाज), नई दिल्ली: आतिशी मार्लेना आज शाम 4:30 बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। वह दिल्ली की 9वीं सीएम होंगी। शीला दीक्षित व सुषमा स्वराज के बाद 43 वर्षीय आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसर शपथ ग्रहण समारोह राजनिवास में होगा जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राजनिवास में होगा शपथ ग्रहण समारोह

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर लीडर्स, सांसद व विधायक  शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई है। साथ ही केजरीवाल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने बीते मंगलवार यानि 17 सितंबर को शाम को एलजी को अपना त्यागपत्र सौंपा था। इसके बाद आतिशी ने सरकार के गठन का दावा पेश किया था।

मंत्रियों के शपथ ग्रहण की फाइल राष्ट्रपति से आने का इंतजार 

सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों के शपथ ग्रहण की फाइल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजी गई थी, लेकिन शुक्रवार देर शाम तक इस पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। आज यह फाइल आ सकती है। अगर राष्ट्रपति से फाइल उपराज्यपाल (एलजी) तक आज नहीं पहुंचती है तो मंत्री शपथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे। आतिशी ने इस दौरान आप वर्कर्स व विधायकों से उन्हें माला न पहनाने की अपील की थी।

चार मंत्रियों को फिर मंत्री पद देने पर सहमति

आतिशी की कैबिनेट में केजरीवाल सरकार के सभी चारों मंत्रियों (सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत) को फिर मंत्री पद देने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मुकेश अहलावत कैबिनेट में नया चेहरा होंगे। उन्हें आप विधायक राजकुमार आनंद की जगह कैबिनेट में जगह मिली है। मंत्रिमंडल में अभी भी एक जगह खाली है, जिसके लिए पार्टी में विचार विमर्श चल रहा है। शपथ ग्रहण से पहले इस पद पर नाम तय करने का प्रयास है।

यह भी पढ़ें : Quad Summit 2024: पीएम मोदी अमेरिका रवाना, संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे संबोधित

यह भी पढ़ें : Manipur Militancy: म्यांमार से राज्य में 900 कुकी उग्रवादियों ने की घुसपैठ