Delhi Breaking News : दिल्ली सरकार ने किया स्पष्ट, इन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए

0
206
Delhi Breaking News : दिल्ली सरकार ने किया स्पष्ट, इन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए
New Delhi, Mar 05 (ANDelhi Breaking News : दिल्ली सरकार ने किया स्पष्ट, इन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपएI): Delhi Chief Minister Rekha Gupta interacts with the women's organizations of Delhi to discuss Budget 2025-26, at Delhi Legislative Assembly Complex Rani Laxmibai Vatika in New Delhi on Wednesday. (ANI Photo/Jitender Gupta)

कल से शुरू होंगे महिलाओं के खाते में महिला समृद्धि योजना के रुपए

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ा फैसला लेते हुए यह स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार किन महिलाओं को इस सुविधा का लाभ देने जा रही है। ज्ञात रहे कि विधानसभा चुनाव में तीनों पार्टियों ने महिलाओं को हर माह रुपए देने का वादा किया था। इनमें से सबसे ज्यादा भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए देने को कहा था। ऐसे में जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है तब से आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार से इस बारे में प्रश्न पूछ रही है।

अभी केवल बीपीएल परिवारों को मिलेगा लाभ

महिलाओं को 2500 रुपए देने की दिल्ली सरकार की योजना का फायदा अभी बीपीएल परिवारों को ही मिलेगा। वहीं वह कामकाजी महिलाएं भी इसकी पात्र होंगी, जो इनकम टैक्स नहीं देती हैं। इसके अलावा दूसरी किसी सरकारी योजना का लाभ न लेने वाली महिलाएं भी योजना के दायरे में आएंगी। अधिकारियों ने बताया कि भाजपा सरकार की महिला समृद्धि योजना के मानक तैयार हैं। महिला दिवस पर इसकी शुरूआत हो सकती है। पहचान आसान होने से योजना की शुरूआत बीपीएल कार्ड धारक परिवारों की महिलाओं से होगी। बाद में इसका विस्तार किया जाएगा।

दिल्ली की 20 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

योजना पूरी तरह लागू होने पर करीब 20 लाख महिलाओं को इसका फायदा होगा। अधिकारी बताते हैं कि अभी आवेदन प्रक्रिया का तरीका पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। जल्द ही इसका प्रारूप भी तैयार कर लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सरकार की मौजूदा कई योजनाओं की अपनी बनी-बनाई प्रक्रिया है।

इसके लिए सरकार का ई-डिस्ट्रिक पोर्टल काम कर रहा है। आवेदक इस पर अपना यूजर आईडी बनाकर प्रक्रिया की शुरूआत कर सकते हैं। यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन करते ही दिल्ली सरकार के सभी विभागों की योजनाओं और सेवाओं के लिए आवेदन का विकल्प खुल जाता है। महिला समृद्धि योजना के लिए सरकार ने इस विकल्प को ज्यादा कारगर माना है। संभव है कि इस तरीके से इस योजना के लिए भी पंजीकरण करवाया जाए।

ये भी पढ़ें  : Delhi News : भाजपा दिल्ली में नई स्वास्थ्य योजनाएं चलाएगी : स्वास्थ्य मंत्री

ये भी पढ़ें  : Delhi CM News : जन समस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी : सीएम