Delhi Flood Updates: यमुना के उफान से दिल्ली में दुश्वारियां बरकरार, मुकंदपुर में तीन बच्चों की डूबने से मौत

0
176
Delhi Flood Updates
यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण शुक्रवार को जलमग्न हुए राजघाट का दृश्य।

Aaj Samaj (आज समाज), Delhi Flood Updates, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का कहर जारी है। बीते चार दिन में नदी में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ा जलस्तर भले अब कम हो रहा है, लेकिन संकट अभी बरकरार है। बता दें कि भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और कई निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति के चलते हालात बिगड़ गए हैं। शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर ज्यादा है।

  • आज सुबह जलस्तर 208.40 मीटर दर्ज

मुखर्जी नगर का बड़ा इलाका जलमग्न

दिल्ली के मुकुंदपुर में तीन बच्चों की जलभराव में डूबने से मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीनों शव अस्पताल भेजे गए हैं। जलभराव में बच्चे कैसे डूबे, इसकी जांच की जा रही है। नजफगढ़ ड्रेन ओवरफ्लो हो जाने के बाद मुखर्जी नगर का बड़ा इलाका जलमग्न हो गया। सबसे ज्यादा हकीकत नगर प्रभावित रहा। यहां हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने लगभग सभी मकानों को खाली करा लिया है।

गाजियाबाद के तीनों बिजलीघर अगले आदेश तक बंद

गुरुवार देर रात प्रशासन ने रेस्क्यू कर लोगों को घरों से निकाला। बाढ़ के चलते गाजियाबाद के अवास विकास, मंडोला, और ट्रोनिका सिटी के तीनों बिजलीघर अगले आदेश तक बंद किए गए हैं। ग्रेटर नोएडा में सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूल सोमवार को खुलेंगे। गौरतलब है कि यमुना में जलस्तर बढ़ने के अगले ही दिन से नदी का पानी राजघाट, लाल किले व आईएसबीटी-कश्मीरी गेट और यमुना बाजार के अलावा गेट के अलावा सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क तक पहुंच गया था। इनमें से कई जगह अब भी यही स्थिति है।

युद्ध स्तर पर काम कर रहे बचाव दल

यमुना दौरे पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आईटीओ सहित विभिन्न जगहों पर यमुना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि दिल्ली में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए सेना, एनडीआरएफ, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ विभाग सहित दिल्ली सरकार के अन्य विभाग मिलकर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।
एलजी व सीएम केजरीवाल ने आईटीओ के पास टूटे ड्रेनेज का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook