Delhi Election Updates: दोपहर 1 बजे तक 33.31% मतदान, उत्तर-पूर्व जिला आगे

0
87
Delhi Election Updates
Delhi Election Updates: दोपहर 1 बजे तक 33.31% मतदान, उत्तर-पूर्व जिला सबसे आगे
  • मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में 44.59 प्रतिशत वोटिंग

Delhi Polls Live Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। दोपहर 1 बजे तक 33.31% मतदान दर्ज किया गया है। भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती दो घंटों में मतदान की गति धीमी रही और उसके बाद इसे रफ्Þतार पकड़ ली। आज मौसम भी साफ है। बड़ी संख्या में लोग वोट डालने निकल रहे हैं।

दक्षिण पश्चिम जिले में 35.44 प्रतिशत तदान

चुनाव आयोग के मुताबिक राजधानी के सभी जिलों में सबसे अधिक मतदान उत्तर-पूर्व जिले में 39.51 प्रतिशत दर्ज किया गया। उसके बाद दोपहर एक बजे तक दक्षिण पश्चिम जिले में 35.44 प्रतिशत तदान दर्ज किया गया। नई दिल्ली में 29.89 प्रतिशत, पूर्व में 33.66 प्रतिशत, उत्तर में 32.44 प्रतिशत, उत्तर पश्चिम में 33.17 प्रतिशत, शाहदरा में 35.81 प्रतिशत, दक्षिण में 32.67 प्रतिशत, दक्षिण पूर्व में 32.27 प्रतिशत और पश्चिम में 30.87 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई : आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी ने चल रहे चुनावों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे सामान्य चुनाव से कहीं बढ़कर बताया। उन्होंने कहा, यह दिल्ली का चुनाव है, यह कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह धर्मयुद्ध है। यह अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई है। यह काम और गुंडागर्दी के बीच की लड़ाई है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ‘आप’ पर बोला हमला

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार तीन कार्यकाल पूरे कर चुकी है, लेकिन शहर अभी भी कई समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली के लोगों का धैर्य जवाब दे चुका है और अब वे बदलाव लाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ ‘आप’ से लोगों को मुक्ति मिलने जा रही है।

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में 44.59 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं तमिलनाडु के इरोड (पूर्व) निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 26.03 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के अलावा और तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की एक-एक के लिए भी आज उपचुनाव के लिए सुबह से मतदान चल रहा है।

ये भी पढ़ें : Delhi Elections CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने की व्यवस्था की तारीफ