Delhi Assembly Election Results Live, (आज समाज), नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मतगणना का काम सुचारू तौर पर जारी है। शुरुआती रुझानों में जहां बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है, वहीं कुछ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। कभी आप तो कभी भाजपा कुछ सीटों पर बढ़त बना रही है।
- नजफगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी 4000 वोटों से आगे
- लक्ष्मी नगर सीट पर बीजेपी के अभय 1190 वोट से आगे
- बिजवासन सीट से भाजपा 2000 वोटों से आगे चल रही
- मालवीय नगर सीट से भाजपा के उम्मीदवार ने बनाई है बढ़त
- गांधी नगर सीट पर आप के नवीन चौधरी ने बढ़त बनाई है
- पटपड़गंज विधानसभा सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी आगे
- तिमारपुर विधानसभा सीट पर कभी बीजेपी आगे तो कभी आप
- मालवीय नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है
- विकासपुरी में भाजपा 18 वोट से आगे चल रही है
- उत्तम नगर में भाजपा 3600 वोट से आगे चल रही
- पालम में भी भाजपा की बढ़त है, पर अंतर काफी कम
- बुराड़ी विधानसभा सीट पर आप को 1000 की बढ़त
- करोल बाग सीट पर भाजपा 4000 वोट से पीछे चल रहे
- मॉडल टाउन में आप के अखिलेश 500 वोटों से आगे
- कोंडली विधानसभा सीट पर आप के कुलदीप कुमार आगे
- त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर आप 5933 वोट से आगे
ये भी पढ़ें : Delhi Chunav Result 2025: आप के साथ संभावित गठबंधन पर विचार नहीं :दीक्षित
देर शाम तक नतीजे घोषित होने की उम्मीद
चुनाव आयोग ने 19 मतगणना केंद्र बनाए हैं और करीब 5000 कर्मियों को मतगणना में काम में लगाया गया है। अब तक मतगणना का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। दोपहर बाद स्थिति साफ होने का अनुमान है। वहीं देर शाम तक सभी 70 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो जाएंगे। मतों की गिनती की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है। ईवीएम को स्ट्रांग रूम से बाहर लाने पर भी वीडियोग्राफी की जाएगी।
ये भी पढ़ें : Delhi Election Results Live Updates: शुरुआती रुझानों में भाजपा को मिला बहुमत