Delhi CM Rekha Gupta Net Worth | नई दिल्ली | हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम बनेंगी। आज भाजपा आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। रेखा गुप्ता का जन्म जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था। उनके जन्म के 2 साल बाद उनके पिता की एसबीआई में मैनेजर के पद पर जॉब लग गई। जिसके बाद उनका पूरा परिवार 1976 में दिल्ली शिफ्ट हो गया।
जिसके बाद रेखा की पूरी पढ़ाई दिल्ली में ही हुई। पढ़ाई के दौरान ही रेखा गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गई। पढ़ाई के दिनों से ही उनका झुकाव राजनीति की तरफ हो गया था। जिसके बाद वह एबीवीपी की सक्रिय सदस्य बन गई और पार्टी की हर गतिविधि में भाग लेने लग गई। इस बार विधानसभा चुनाव में वह पहली बार विधायक बनी और भाजपा व आरएसएस ने उनके नाम पर दिल्ली सीएम बनने की मुहर लगा दी।
रेखा गुप्ता ने चुनाव लड़ने से पहले जो अपनी संपत्ति के ब्यौरा के लिए एफिडेविट दिया था उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति 5.31 करोड़ है। वहीं उनपर 1.20 करोड़ की देनदारी भी है।
रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति
- रेखा गुप्ता की संपत्ति कुल संपत्ति: 5.31 करोड़ (5 करोड़+)
- रेखा गुप्ता पर लोन व अन्य देनदारियां: ?1.20 करोड़ (1 करोड़+)
रेखा गुप्ता की वार्षिक आय
- 2023-24: 6.92 लाख (7 लाख)
- 2022-23: 4.87 लाख (5 लाख)
- 2021-22: 6.51 लाख (6.5 लाख)
- 2020-21: 6.07 लाख (6 लाख)
- 2019-20: 5.89 लाख (6 लाख)
रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की आय
- 2023-24: 97.33 लाख (97 लाख)
- 2022-23: 64.56 लाख (65 लाख)
- 2021-22: 23.13 लाख (23 लाख)
रेखा गुप्ता के पास मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है, जिसकी कीमत करीब 4.33 लाख रुपए बताई गई है.
Delhi News : CM Rekha Gupta का जींद से है खास रिश्ता