Delhi Election Results Live Updates : दिल्ली के सीएम व पूर्व सीएम पिछड़े

0
105
Delhi Election Results Live Updates : दिल्ली के सीएम व पूर्व सीएम पिछड़े
Delhi Election Results Live Updates : दिल्ली के सीएम व पूर्व सीएम पिछड़े

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विस सीट व आतिशी कालकाजी सीट से भाजपा प्रत्याशियों से पीछे

Delhi Election Results Live Updates (आज समाज), नई दिल्ली : नई दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती जारी है। पहले चरण की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। इस दौरान भाजपा अपनी लीड मजबूत करती जा रही है। शुरुआती दौर में जहां भाजपा 44 सीट पर आगे थी वहीं अब वह 50 सीट पर अपनी बढ़त बना चुकी है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली की सीएम आतिशी दोनों ही अपनी-अपनी सीट पर भाजपा प्रत्याशियों से पीछे हैं। अरविंद केजरीवाल जहां प्रवेश वर्मा से पीछे हैं वहीं आतिशी भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी से लगातार पीछे चल रहीं हैं।

दोनों ही पार्टियों के नेताओं का दावा है कि उनकी पार्टी 50 सीट आसानी से जीत रही हैं। हालांकि किस पार्टी के दावे में कितनी सच्चाई है इस बात का खुलासा आज सुबह आठ बजे शुरू होने वाली मतगणना से हो जाएगा। सुबह करीब 9 बजे तक शुरुआती रूझान आने शुरू हो जाएंगे जबकि दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

आम आदमी पार्टी ने लिया फीडबैक 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने भाजपा की सत्ता वापसी व आम आदमी पार्टी की हार दिखाई है। वहीं एक दो कुछ एग्जिट पोल ने आप की हैट्रिक का भी अनुमान लगाए हैं। एग्जिट पोल चाहे जो कहें, आम आदमी पार्टी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने उम्मीदवारों से चुनावी मुकाबले के बारे में फीडबैक लिया। फीडबैक के आधार पर आप का दावा है कि उसकी 50 सीटें तो कन्फर्म हैं। 7-8 सीटों पर क्लोज फाइट है। पार्टी ने दावा किया कि बीजेपी एग्जिट पोल के द्वारा माहौल बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन अंदर से वह हताश है।

भाजपा ने की समीक्षा बैठक

मतदान खत्म होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। किस बूथ पर किस तरह का मिजाज था और फॉर्म-17 के आंकड़े क्या कह रहे हैं, इस पर दिनभर माथापच्ची चली। भाजपा ने इस समीक्षा के बाद दावा किया है कि 70 में से 50 विधानसभा सीटें जीतकर पार्टी सरकार बनाएगी। सूत्रों की मानें तो जादुई आंकड़े के आसपास भी पार्टी रहती है तो सरकार बनाने में राजनीतिक समीकरण बिठाकर सत्ता में आएगी। भले ही इसके लिए जोड़तोड़ करने की स्थिति भी क्यों नहीं हो।

ये भी पढ़ें : Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विस चुनाव परिणाम आज, किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी

ये भी पढ़ें : Delhi News Update : आप विधायकों को खरीदने के प्रयास में भाजपा : संजय सिंह