Delhi Chunav 2025 Result Live: दिल्ली की जनता ने इस बार केजरीवाल के बुरे मॉडल को खारिज किया : वीरेंद्र सचदेवा

0
65
Delhi Chunav 2025 Result Live
Delhi Chunav 2025 Result Live: दिल्लीवासियों ने केजरीवाल के बुरे मॉडल को खारिज किया : वीरेंद्र सचदेवा
  • शुरुआती रुझानों में आप के शीर्ष नेता पीछे
  • भाजपा वर्तमान में 45 सीटों पर आगे चल रही

Delhi Election Result 2025,(आज समाज), नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के बीच शुरुआती रुझानों में बीजेपी द्वारा बहुमत हासिल करने की खबरों के बाद दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी व पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भ्रष्टाचार के चेहरे हैं और यही वजह है कि इस दफा दिल्ली के लोगों ने उन्हें नकारा है। 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को हुआ था, जिसमें कुल 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ था।

ये भी पढ़ें :  Delhi Chunav Result 2025: आप के साथ संभावित गठबंधन पर विचार नहीं :दीक्षित

दिल्लीवासियों ने इस बार अच्छे मॉडल को चुना

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्लीवासियों ने इस बार केजरीवाल के बुरे मॉडल को खारिज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के शासन के अच्छे मॉडल को चुना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह चुनाव सुशासन और बुरे शासन के बीच मुकाबला था। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की स्थिति – दूषित पानी, टूटी सड़कें, खराब सफाई, यमुना में प्रदूषण और बहुत कुछ – केजरीवाल के शासन के बुरे मॉडल को दर्शाता है।

मोदी जी के सुशासन के मॉडल का पूरा देश करता है सम्मान

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, मोदी जी का सुशासन का मॉडल ऐसा है जिसका पूरा देश सम्मान करता है। लोगों ने सुशासन को चुना है। केजरीवाल, आतिशी, सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे आप के प्रमुख नेता हारेंगे क्योंकि उन्होंने जनता को धोखा दिया है। ये सभी भ्रष्टाचार के चेहरे हैं। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

जानिए क्या कहते हैं चुनाव आयोग के रुझान

चुनाव आयोग द्वारा दर्शाए गए शुरूआती रुझानों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा वर्तमान में 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 25 सीटों पर आगे है। राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 है।

भाजपा के प्रवेश  केजरीवाल से 225 वोटों से आगे

भाजपा के प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल से 225 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। आप के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा की शिखा रॉय से 4,440 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी से 2,800 मतों से पीछे चल रही हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi Election Results Live Updates: कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर, कभी आम आदमी पार्टी तो कभी बीजेपी बना रही बढ़त