Delhi Chandigarh Weather: दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ व आसपास तेज बारिश से मौसम सुहाना

0
191
Delhi Chandigarh Weather दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ व आसपास तेज बारिश से मौसम सुहाना
Delhi Chandigarh Weather :दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ व आसपास तेज बारिश से मौसम सुहाना

Delhi Chandigarh Weather Update, (आज समाज), नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़, अंबाला व पंचकूला सहित आसपास के कई इलाकों में आज सुबह से बारिश हो रही है। उमस भरी गर्मी के बीच बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है और दिल्ली वासियों व चंडीगढ़ के लोगों को को राहत मिली है।

दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आईएमडी की ओर से गुरुवार के लिए भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन उसके मुताबिक बारिश नहीं हुई। दिल्ली में बीते कल हल्की बूंदाबांदी हीहुई थी। जिससे उमस बढ़ गई और लोग गर्मी से दिनभर परेशान रहे।

दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव

बारिश के बाद दिल्ली में कई जगह जलभराव हुआ। रामपुरा रेलवे अंडरपास पूरी तरह डूब गया और इसे आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा। कई जगह सड़कों और गलियों में पेड़ भी गिर गए, जिन्हें संबंधित विभाग ने हटवाया। इसके साथ ही सभी जगह पानी निकालने की कार्रवाई तत्काल की गई।

पहाड़ों में लगातार बारिश, यमुना के जलस्तर पर रखी जा रही नजर

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर दिल्ली का बाढ़ एवं सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया है। स्थिति से निपटने के लिए यमुना के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। विभाग का कहना है कि स्थिति अभी सामान्य है। गुरुवार शाम पांच बजे तक यमुना का जलस्तर 202.43 मीटर रहा। हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे 352 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। आने वाले दिनों में हथिनीकुंड बैराज से ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.50 मीटर पहुंचते ही चेतावनी जारी कर दी जाएगी। निचले इलाकों को खाली करवा दिया जाएगा।