वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी का नाम आने के बाद एक बार फिर से भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता लगातार राहुल गांधी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैें और कांग्रेस नेता से त्याग पत्र की मांग कर रहे हैं। भाजपा राहुल गांधी के साथ-साथ सोनिया गांधी पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी के चलते भाजपा देश भर में प्रदर्शन कर रही है।

इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में आज कांग्रेस मुख्यालय के बहार दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की। युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी की उपस्थिति में हुए इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री रोहित चहल, प्रदेश महामंत्री अरुण दराल, गौरव जोरासिया और पुनीत शर्मा आदि सहित युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नेशनल हेराल्ड केस को समझने की जरूरत : सचदेवा

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस को समझने की जरूरत है। यह पूरा मामला साल 2012 का हैं जब देश में कांग्रेस की सरकार थी और याचिका भी देने वाला कांग्रेस के ही लोग थे। इसलिए जब कांग्रेस के नेता बयानबाजी कर रहे हैं तो उन्हें यह समझने की जरूरत है कि इस पूरे केस में भाजपा का को रोल नहीं है और जब आज जाँच एजेंसी कोर्ट के आदेश के बाद इस पूरे मामले की जाँच कर रही है तो इसमें कांग्रेस नेताओं खासकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी को क्यों तकलीफ हो रही है।

सोनिया गांधी कर रही थी केंद्र सरकार को मैनेज

सचदेवा ने कहा कि जब नेशनल हेराल्ड मामला हुआ उस वक्त प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे लेकिन सुपर प्रधानमंत्री सोनिया गांधी के इशारे पर राहुल गांधी इस पूरे मामले को मैनेज कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसों को चंदे के रूप में जमा किया गया था उस पैसे को गबन करने के काम एजेएल यानी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड और यंग इंडिया नाम की कंपनी ने किया था।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी पंजाब के लिए अहम : डीजीपी

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : 124 नशा तस्कर चढ़े पंजाब पुलिस के हत्थे