Delhi Assembly Session : आज शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र

0
70
Delhi Assembly Session : आज शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र
Delhi Assembly Session : आज शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र

सत्ता पक्ष व विपक्ष में नारी शक्ति का आमना-सामना

Delhi Assembly Session (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज अपने पहले विधानसभा सत्र की शुरुआत करने जा रही है। आज सुबह 11 बजे शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के हंगामेदार होने की पूरी संभावना है। सत्र की शुरुआत जहां विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ होगी। वहीं भाजपा इसी सत्र में भाजपा कैग की लंबित रिपोर्ट भी विधानसभा में पेश करेगी जिनकी संख्या 14 हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इन्हीं कैग रिपोर्ट का आम आदमी पार्टी विरोध करेगी और सत्र में हंगामा होगा।

दोनों पार्टियों ने 23 फरवरी को बुलाई थी विधायक दल की बैठक

विधानसभा सत्र की तैयारी के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने विधायक दल की बैठक बुलाकर सदन की कार्यवाही की रूपरेखा तैयार की है। एक तरफ जहां भाजपा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में सदन की कार्यवाही का संचालन करेगी तो वहीं आम आदमी पार्टी ने विधायक दल की नेता के रूप में आतिशी का चयन किया है। इस तरह से आज से दिल्ली विधानसभा में नारी शक्ति का आमना सामना शुरू हो जाएगा। जोकि आने वाले पांच साल तक चलेगा। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आप की सीएम रही आतिशी से पिछले 10 साल का लेखा जोखा मांगेगी तो वहीं आतिशी भाजपा सीएम से दिल्ली की जनता के साथ किए गए वादे पूरे करने का दवाब बनाएंगी।

27 फरवरी तक चलेगा विधानसभा सत्र

दिल्ली की नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यवाही स्थगित रहेगी। सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को विधानसभा के सदस्य शपथ लेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी शामिल होंगे। उनको प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली शपथ दिलाएंगे। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर पद के लिए चुना जाएगा। बताया जा रहा है कि विपक्षी आम आदमी पार्टी ने अपने किसी विधायक का नाम स्पीकर पद के लिए प्रस्तावित नहीं किया है, जिससे यह तय है कि विजेंद्र गुप्ता निर्विरोध स्पीकर चुन लिए जाएंगे।

25 फरवरी को उपराज्यपाल का अभिभाषण

25 फरवरी को सत्र का दूसरा दिन होगा और इस दिन सदन में कई महत्वपूर्ण घटनाएं होने की संभावना है। सबसे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पहली बार विधानसभा को संबोधित करेंगे। उपराज्यपाल का अभिभाषण आम तौर पर सरकार की योजनाओं और नीतियों पर आधारित होता है, लेकिन इसमें पिछली आप सरकार के कामकाज पर टिप्पणियां भी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें : Weather Update : कल से बदलेगा उत्तर भारत का मौसम

ये भी पढ़ें : America Deported Indians : निर्वासित भारतीयों का विमान अमेरिका से पहुंचा दिल्ली